फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Variyali Sharbat Recipe: शरीर में पानी की कमी को पूरा करेगा ये ड्रिंक, बनाने का तरीका है बेहद आसान

Sun, 03 May 2026 11:11 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Variyali Sharbat Recipe: अगर आप भी डिहाइड्रेशन और लू से परेशान हैं तो ये खास तरह का ड्रिंक बनाकर पीने की आदत डालें। आपको इससे तुरंत राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
वरियाली शरबत कैसे बनाएं? - फोटो : AI
Variyali Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन और लू की समस्या आम हो जाती है, जिससे शरीर में कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे समय में शरीर को ठंडक और एनर्जी देने वाले प्राकृतिक पेय बहुत फायदेमंद होते हैं।

गुजरात में पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला वरियाली शरबत एक ऐसा ही हेल्दी ड्रिंक है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। वरियाली यानी सौंफ से बनने वाला यह शरबत गर्मी में राहत देने का एक प्राकृतिक उपाय है। अगर आप गर्मी में हेल्दी और फ्रेश रहना चाहते हैं, तो वरियाली शरबत को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

 
विज्ञापन

2 of 6
वरियाली शरबत कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe Stock
वरियाली शरबत बनाने की विधि

सौंफ (वरियाली), चीनी या गुड़, नींबू, काला नमक, ठंडा पानी, पुदीना  

 
विज्ञापन

3 of 6
वरियाली शरबत कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe Stock
वरियाली शरबत बनाने की विधि 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 बड़े चम्मच सौंफ लें और उसे साफ पानी से अच्छे से धो लें। अब इसे 4 से 5 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रख दें, ताकि सौंफ के सभी पोषक तत्व पानी में अच्छी तरह घुल जाएं।

 

4 of 6
वरियाली शरबत कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe Stock
भीगी हुई सौंफ को मिक्सर में डालकर थोड़ा सा पानी मिलाते हुए बारीक पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को एक बारीक छन्नी या मलमल के कपड़े से छान लें, ताकि इसका अर्क निकल आए।

 
विज्ञापन

5 of 6
वरियाली शरबत कैसे बनाएं? - फोटो : AI
अब इस छने हुए रस में स्वादानुसार चीनी या गुड़ मिलाएं और अच्छे से घोल लें। इसके बाद इसमें आधा नींबू का रस और एक चुटकी काला नमक डालें, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। चाहें तो इसमें पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं। अब इसमें ठंडा पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसे फ्रिज में ठंडा करके या बर्फ डालकर सर्व करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरियाली शरबत कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe stock
वरियाली शरबत के फायदे 
 
  • ये शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाने में मदद करता है। 
  • सौंफ में मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं और डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करते हैं।
  • यह गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। 
  • ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और थकान व कमजोरी को दूर करता है। 
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें