फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raita Recipes: गर्मियों में ठंडक का सुपरफूड, 30 तरह के रायते जो हर दिन देंगे नया स्वाद

Sat, 02 May 2026 08:30 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Different Types Of Raita: गर्मियों में रायता शरीर को ठंडक देने वाला बेहतरीन विकल्प है। आप सिर्फ खीरे का ही नहीं, बल्कि 30 अलग-अलग तरीकों से रायता बना सकते हैं, जैसे बूंदी, पुदीना, आम, अनार, पालक और मसाला रायता। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पाचन में भी मदद करते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रायता बनाने का तरीका - फोटो : AI

30 Taraf Ke Raita Banane Ka Tarika: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में रायता भारतीय किचन का एक सुपरहिट और हेल्दी विकल्प है। आमतौर पर लोग खीरे या बूंदी का रायता ही बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रायता को 30 अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जा सकता है?

रायता सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाला साइड डिश नहीं है, बल्कि यह पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को ठंडक देने में भी मदद करता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के लिए फायदेमंद होते हैं और मसालों के साथ मिलकर यह एक परफेक्ट संतुलित भोजन बन जाता है।

अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह का रायता खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब समय है कुछ नया ट्राई करने का। इस लेख में हम आपको बताएंगे 30 तरह के रायते, जिन्हें आप गर्मियों में हर दिन अलग-अलग बनाकर अपने खाने को और मजेदार बना सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 4
Types of Raita - फोटो : instagram

30 तरह के रायते की लिस्ट
 

  1. खीरा रायता 
  2. बूंदी रायता
  3. पुदीना रायता
  4. धनिया रायता
  5. टमाटर रायता
  6. प्याज रायता
  7. आम रायता
  8. अनार रायता
  9. पालक रायता
  10. लौकी रायता
  11. गाजर रायता
  12. चुकंदर रायता
  13. भिंडी रायता
  14. मूली रायता
  15. मसाला रायता
  16. जीरा रायता
  17. लहसुन रायता
  18. मिक्स वेज रायता
  19. कढ़ी पत्ता रायता
  20. हरी मिर्च रायता
  21. काॅर्न रायता
  22. शिमला मिर्च रायता
  23. केला रायता
  24. आम रायता
  25. सेब रायता
  26. अंगूर रायता
  27. अनार रायता
  28. अनानास रायता
  29. आलू रायता
  30. लहसुन रायता
  31. दही मिर्च रायता
विज्ञापन

3 of 4
गर्मियों में जरूर बनाना चाहिए ये रायता - फोटो : freepik.com
कैसे बनाएं अलग-अलग फ्लेवर?

रायता बनाने का बेस एक ही है फेंटा हुआ दही। इसमें अपनी पसंद की सब्जियां, फल या मसाले मिलाएं। जैसे आम डालकर मीठा रायता, पुदीना डालकर कूलिंग रायता या भुना जीरा डालकर मसालेदार रायता तैयार किया जा सकता है।

ये रही रायता बनाने की आसान विधि

  • ताजा दही को अच्छे से फेंट लें।
  • अपनी पसंद की सब्जी या फल को छोटे टुकड़ों में या कद्दूकस करके डालें।
  • नमक, भुना जीरा, काला नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से हरा धनिया या पुदीना भी मिला सकते हैं।


परफेक्ट रायता बनाने के टिप्स

हमेशा ताजा दही इस्तेमाल करें। रायते को ठंडा करके सर्व करें ताकि इसका कूलिंग इफेक्ट बढ़ जाए।

विज्ञापन

4 of 4
Types of Raita - फोटो : instagram

गर्मियों में रायता क्यों खास है?

  • रायता दही से बनता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं।
  • रायता लू से बचाव कर सकता है।
  • यह मसालेदार खाने के साथ बैलेंस बनाकर पेट को आराम देता है।

स्वास्थ्य लाभ 

रायता खाने से डाइजेशन सुधरता है, शरीर हाइड्रेट रहता है और गर्मी से राहत मिलती है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी यह अच्छा विकल्प है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें