प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
तोतापरी आम
तोतापरी आम की खासियत इसका कलर से लेकर महक तक होती है। तोतापरी आम पकने पर भी हरे रंग का होता है। वहीं पीले शेड के साथ इसका आकार तोते की तरह दिखता है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में पाई जाने वाली तोतापरी आम की किस्म बाकी आमों की तरह उतनी मीठी और रसीली नहीं होती। लेकिन अगर आप कम खट्टे आम के अचार को पसंद करते हैं या फिर सलाद में आम काटना चाहते हैं। तो तोतापरी आम बेस्ट होगा।
इस आम को आप तोते जेसे आकार के साथ ही हरे पीले ओम्बर शेड कलर से पहचान सकते हैं।