फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में आपको रखेगी कूल ये ठंडी चाय, ट्राई करके देखिए

Sun, 27 May 2018 12:10 PM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप सोचते हैं कि गर्मियों में चाय पीना सेहत के लिए ठीक नहीं है, तो आप गलत सोचते हैं। तमाम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म चाय आपके शरीर को गर्मियों में ठंडे पेय पदार्थों से ज्यादा ठंडा रखती है। यह आपके लिए चौंकाने वाली बात हो सकती है, लेकिन यह सच है। दरअसल, चाय में पाए जाने वाले कैफीन की वजह से ऐसा होता है।

गर्म चाय पीने से आपके शरीर का कूलिंग सिस्टम सक्रिय हो जाता है, जिससे आप अंदर से ठंडा महसूस करते हैं। इसके लिए आपको कश्मीरी कहवा या हाई माउंटेन ऊलांग टी की चुस्कियां लेनी चाहिए। इतना ही नहीं, गर्मियों में पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखने के लिए भी चाय का सेवन किया जा सकता है। तुलसी वाली चाय पाचन के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके अलावा भी कुछ ऐसी चाय हैं, जिनमें इस्तेमाल होने वाले हर्ब्स आपको गर्मियों में अंदर से ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
गुड़हल की चाय : 
गुड़हल की चाय बनाने के लिए सबसे पहले इसके फूलों को साफ पानी से धोकर उबलते हुए पानी में डाल लें और इसमें एक छोटा-सा दालचीनी का टुकड़ा भी डाल दें। कुछ देर वैसे ही छोड़ दें और फिर छान लें। इसे 20 मिनट से अधिक न पकाएं, नहीं तो चाय का स्वाद कड़वा हो जाएगा। अब इसमें थोड़ा-सा शहद और नींबू की कुछ बूंदें डालकर पिएं।
 
विज्ञापन

3 of 5
पिपरमिंट की चाय:
इसकी चाय बनाने के लिए पिपरमिंट की हरी और सूखी, दोनों तरह की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान रहे कि अगर हरी पत्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे थोड़ा ज्यादा मात्रा में रखिए। 
 

4 of 5
गुलाबजल वाली चाय: 
शरीर को अंदर से ठंडक देने के अलावा यह आपके दिल और दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच गुलाबजल डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। अब सुबह चाय बनाने में इसका उपयोग करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलाब-दही वाली चाय: 
एक कप गुलाबजल वाली चाय में एक चौथाई कप दही मिला लीजिए। अब इसमें एक या दो चुटकी इलायची पाउडर डाल लीजिए। उबालकर इसका सेवन कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें