How To Make Heart Shape Pizza: वैलेंटाइन वीक प्यार का इज़हार करने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। इस खास मौके पर अगर आप अपने पार्टनर को कुछ अलग और खास सरप्राइज देना चाहते हैं, तो घर पर बना दिल के आकार का पिज्जा एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अक्सर बाहर जाकर महंगे डिनर की बजाय घर पर प्यार से बनाया गया फूड ज्यादा खास लगता है। दिल के शेप में बना पिज्जा न सिर्फ देखने में खूबसूरत होता है, बल्कि आपके जज़्बात भी बयां करता है। खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसके लिए ज्यादा प्रोफेशनल कुकिंग स्किल्स की भी जरूरत नहीं पड़ती।
आप अपने पसंदीदा टॉपिंग्स और चीज़ का इस्तेमाल करके इसे और भी टेस्टी बना सकते हैं। वैलेंटाइन वीक के मौके पर यह पिज्जा रोमांटिक डिनर को यादगार बना देगा और आपके पार्टनर के चेहरे पर खास मुस्कान ले आएगा। तो आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पिज्जा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- फोटो : instagram
पिज्जा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
मैदा
ड्राई यीस्ट
चीनी
नमक
गुनगुना पानी
ऑलिव ऑयल
पिज्जा सॉस
मोज़रेला चीज़
शिमला मिर्च
प्याज
टमाटर
स्वीट कॉर्न
ऑलिव्स,
चिली फ्लेक्स
ओरिगैनो
नोट- टॉपिंग के लिए अपनी पसंदीदा सब्जियों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
3 of 6
ये है पिज्जा बनाने की विधि
- फोटो : instagram
ये है पिज्जा बनाने की विधि
दिल के आकार का पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई यीस्ट को सक्रिय करना होता है। इसके लिए एक छोटे बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें ड्राई यीस्ट और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें, जब तक कि यीस्ट फूल कर झाग न बनने लगे। इसके बाद मैदा और नमक को एक बड़े बाउल में डालें और बीच में इस यीस्ट का मिश्रण डालें। इसमें ऑलिव ऑयल डालकर नरम और लोचदार आटा गूंथ लें।
4 of 6
ये है पिज्जा बनाने की विधि
- फोटो : instagram
अगर आटा बहुत सूखा लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं और अगर बहुत चिपचिपा लगे तो थोड़ी मैदा डालें। गूंथे हुए आटे को ढककर किसी गर्म स्थान पर लगभग 1 घंटे के लिए रख दें ताकि यह दोगुना फूल जाए। फूलने के बाद आटे को हल्का दबाकर गैस निकाल दें और इसे दिल के आकार में बेलें। इसके लिए आटे के बीच को थोड़ा दबाएं और ऊपर की तरफ दो सिरे बनाकर दिल की आकृति तैयार करें।
विज्ञापन
5 of 6
ये है पिज्जा बनाने की विधि
- फोटो : instagram
अब इस दिल के आकार वाले आटे पर पिज्जा सॉस समान रूप से फैलाएं। इसके बाद अपनी पसंदीदा सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, स्वीट कॉर्न और ऑलिव्स सजाएं। इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज डालें और स्वाद बढ़ाने के लिए चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो छिड़क दें।
ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस (350°F) पर प्रीहीट करें और पिज्जा को बेकिंग ट्रे में रखकर 12–15 मिनट तक बेक करें, या जब तक चीज़ पूरी तरह मेल्ट और हल्का ब्राउन न हो जाए। बेकिंग के बाद पिज्जा को थोड़ी देर ठंडा होने दें, फिर गरमा-गरम सर्व करें।