फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Cake Recipe: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के लिए बनाएं हार्ट शेप केक, आसान है इसकी रेसिपी

Fri, 13 Feb 2026 11:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Special Cake Recipe For Valentine Day 2026: अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर कुछ खास करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के लिए केक बनाएं। यहां हम आपको केक की रेसिपी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दिल के आकार का बिना अंडे का केक - फोटो : instagram
Special Cake Recipe For Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे प्यार जताने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। इस दिन हर कोई अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराना चाहता है। महंगे गिफ्ट्स या बाहर डिनर पर जाने से ज्यादा खास होता है अपने हाथों से कुछ बनाकर देना।

अगर आप भी इस बार वैलेंटाइन डे पर कुछ अलग और दिल से करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के लिए घर पर दिल के आकार का केक बनाएं। खास बात यह है कि ये केक बिना अंडे का है, इसलिए वेजिटेरियन लोग भी इसे आसानी से बना सकते हैं।

घर में बना केक न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें आपका प्यार और मेहनत भी शामिल होती है। तो आइए जानते हैं दिल के आकार का एगलेस केक बनाने की आसान रेसिपी, जिससे आपकी वैलेंटाइन डेट और भी यादगार बन जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
दिल के आकार का बिना अंडे का केक बनाने की सामग्री - फोटो : freepik.com
दिल के आकार का बिना अंडे का केक बनाने की सामग्री
  • मैदा 1 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप
  • पिसी चीनी 1/4 कप
  • दूध 1/2 कप
  • बटर 1/4 कप
  • बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच
  • वनीला एसेंस 1 छोटा चम्मच
  • लाल फूड कलर 
  • स्ट्रॉबैरी (सजाने के लिए)


 
विज्ञापन

3 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
बनाने की विधि

सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें और हार्ट शेप केक टिन को बटर या तेल से अच्छी तरह ग्रीस करके उस पर हल्का सा मैदा छिड़क दें। अब एक बड़े बाउल में कंडेंस्ड मिल्क, पिसी चीनी और बटर या तेल डालकर व्हिस्क से स्मूद होने तक फेंटें।

4 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
इसमें दूध और वनीला एसेंस मिलाकर दोबारा अच्छी तरह मिक्स करें। दूसरी तरफ मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छान लें, ताकि गांठ न रहें। अब सूखी सामग्री को थोड़ा-थोड़ा करके गीले मिश्रण में मिलाएं और हल्के हाथ से फोल्ड करें।
विज्ञापन

5 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
जरूरत हो तो थोड़ा अतिरिक्त दूध डालकर बैटर को स्मूद और पोरिंग कंसिस्टेंसी का बना लें। चाहें तो कुछ बूंदें लाल फूड कलर की डालकर हल्का पिंक शेड दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
तैयार बैटर को टिन में डालकर हल्का सा टैप करें ताकि एयर बबल निकल जाएं। इसे 30–35 मिनट तक बेक करें। टूथपिक डालकर जांच लें, साफ निकले तो केक तैयार है। पूरी तरह ठंडा होने पर क्रीम, चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी से सजाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें