फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week 2025: फूडी है आपका पार्टनर तो वैलेंटाइन वीक में इन पकवानों के साथ करें अपने प्यार का इजहार

Mon, 10 Feb 2025 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके पार्टनर को खाने-पीने का काफी शौक है तो इस वैलेंटाइन वीक में आप उनके लिए कुछ खास पकवान तैयार करा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ पकवानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइन वीक में इन पकवानों के साथ करें अपने प्यार का इजहार - फोटो : Adobe stock
Valentine Week 2025: 7 फरवरी के वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाएगी। अविवाहित से लेकर विवाहित कपल्स तक वैलेंटाइन डे के दिन को खास बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाते हैं। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन उससे पहले पूरे हफ्ते वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है।

यदि आप इस हफ्ते में अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने का सोच रहे हैं, तो उनके लिए खास पकवान तैयार करें, क्योंकि वो कहते हैं न कि दिल का रास्ता पेट से होते हुए जाता है। ऐसे में हर दिन के हिसाब से अगर आप अलग पकवान तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक के लिए पकवानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
रोज डे (7 फरवरी) - फोटो : instagram
रोज डे (7 फरवरी)

पहले दिन की शुरुआत करें मीठे से। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी चीज केक, स्ट्रॉबेरी शेक, स्ट्रॉबेरी डार्क चॉकलेट फोंड्यू अपने पार्टनर के लिए तैयार कर सकते हैं। वैसे तो ये चीजें बाजार में आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन यदि आप इसे घर पर बनाएंगे तो ये आपके पार्टनर के लिए खास होगा। 
विज्ञापन

3 of 9
प्रपोज डे (8 फरवरी) - फोटो : instagram
 प्रपोज डे (8 फरवरी)

अपने प्यार का इजहार करना हो तो थोड़ा स्टाइल में करें। इसके लिए घर पर ही हार्ट शेप पिज्जा तैयार करें। इसके साथ गर्मागर्म लजानिया और क्रिस्पी गार्लिक ब्रेड एक परफेक्ट विकल्प है। आप पिज्जा को "Marry Me?" या फिर "Be Mine" लिखकर सर्व करें। इससे आप आसानी से अपने मन की बात अपने पार्टनर तक पहुंचा सकते हैं। 

4 of 9
चॉकलेट डे (9 फरवरी) - फोटो : instagram
 चॉकलेट डे (9 फरवरी) 

चॉकलेट के बिना वैलेंटाइन वीक अधूरा है। ऐसे में इस दिन अपने पार्टनर के लिए घर पर ही चॉकलेट लावा केक, डार्क चॉकलेट मूस और चॉकलेट डिप्ड स्ट्रॉबेरी तैयार करें। डार्क चॉकलेट का सेवन मूड बूस्ट करता है। चाहें तो आप अपने पार्टनर को घर पर ही चॉकलेट केक बनाकर सरप्राइज दे सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
टेडी डे (10 फरवरी) - फोटो : instagram
टेडी डे (10 फरवरी)

ये दिन लड़कियों के लिए खास होता है। इसलिए उन्हें इस दिन ऐसे व्यंजन परोसें, जो क्यूट दिखते हैं। ऐसे में आप टेडी शेप्ड कपकेक्स, व्हाइट चॉकलेट डोनट्स  और चॉकलेट बिस्किट्स तैयार कर सकते हैं। इन सभी पर यदि टेडी की तस्वीर बनी होगी तो ये ज्यादा अच्छा रहेगा। इसके अलावा चाहें तो कपकेक्स पर "I Love U" या "LOVE" लिखें।   
विज्ञापन

6 of 9
प्रॉमिस डे (11 फरवरी) - फोटो : instagram
प्रॉमिस डे (11 फरवरी)

ये दिन है पार्टनर के साथ रोमांटिक कैंडललाइट डिनर का। ऐसे में आप इस डिनर पर उनके लिए व्हाइट सॉस पास्ता, चिजी गार्लिक ब्रेड तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा पीने के लिए कुछ ड्रिंक्स भी रखें, ताकि आपका डिनर कंप्लीट हो सके। 
 
विज्ञापन

7 of 9
हग डे (12 फरवरी) - फोटो : instagram
हग डे (12 फरवरी)

इस दिन आपको अपने पार्टनर के लिए ऐसा खाना तैयार करना है जो उन्हें पसंद हो। ज्यादातर लोगों को इंडियन खाना पसंद आता है। ऐसे में घर पर ही पनीर बटर मसाला, गार्लिक नान, आलू का पराठा, दही, पूड़ी-कचौड़ी और सब्जी तैयार करें। ये पकवान तैयार करते समय अपने पार्टनर की पसंद का खास ध्यान रखें। वही बनाएं जो उन्हें पसंद हो। 

8 of 9
किस डे (13 फरवरी) - फोटो : instagram
 किस डे (13 फरवरी) 

किस डे के दिन ऐसे पकवान तैयार करें जो स्पाइसी से हों। इसके लिए आप चिली पनीर या हनी चिली पोटैटो, स्ट्रीट स्टाइल मोमोज और रेड चटनी तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा मंचूरियन और नूडल्स भी काफी अच्छा विकल्प है। इसके साथ मीठे में कस्टर्ड भी आप तैयार कर सकते हैं।  
विज्ञापन

9 of 9
वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) - फोटो : instagram
वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) 

वैलेंटाइन वीक के सबसे आखिरी दिन आपका मेन्यू स्पेशन होना चाहिए। इसके लिए रेड सॉस पास्ता गार्लिक ब्रेड के साथ, बिरयानी रायते के साथ या फिर प्रपॉर इंडियन डिनर तैयार करें। वैलेंटाइन डे के दिन आपको रेड वेल्वेट केक भी तैयार करना है। इस दिन अपने पार्टनर की पसंद का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें