जैसे-जैसे वैलेंटाइन डे पास आता है, वैसे-वैसे लोग अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने की प्लानिंग करने लगते हैं। लोग इस दिन अपने पार्टनर के साथ घूमने जाते हैं। अपने पार्टनर को लंच और डिनर कराते हैं। उन्हें फिल्म दिखाने ले जाते हैं। इसके साथ बहुत से लोग तो अपने पार्टनर को तोहफा देकर उन्हें उनके खास होने का एहसास कराते हैं। बहुत से कपल ऐसे होते हैं, जिनके पास बाहर जाने का समय नहीं होता।
अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने पार्टनर के लिए तैयार कर सकते हैं। इस व्यंजन को बनाना बेहद आसान हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पिज्जा की। आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें अपने हाथ से पिज्जा बनाकर खिला सकते हैं। पिज्जा बनाना बेहद आसान भी है और ये हर किसी को पसंद भी आता है।