फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Chocolate Day 2023 : पार्टनर को पिलाएं चॉकलेट से बनी ये ड्रिंक, सेहत भी रहेगी जबरदस्त

Tue, 14 Feb 2023 12:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैसे तो हॉट चॉकलेट का नाम सुनते ही ये ख्याल दिमाग में आता है कि, ये तो पक्का अनहेल्दी ही होगा। पर, ऐसा नहीं है आप इसे हेल्दी तरीके से अपने घर में तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
हॉट चॉकलेट - फोटो : istock
Chocolate Day 2023: फरवरी प्यार का महीना है, जिसमें लोग अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करते हैं। इस महीने के सात दिन हर प्रेमी जोड़े के लिए बेहद खास होते हैं। इन्हीं सात दिनों को वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। इन दिनों में एक चॉकलेट डे भी आता है, जब हर कपल एक दूसरे को चॉकलेट देता है। पर, कई बार ऐसा होता है कि लोग ज्यादा चॉकलेट खाना पसंद नहीं करते क्योंकि उसमें काफी कैलोरी होती है।

ऐसे में आपकी इस परेशानी का हल आज हम आपको बताएंगे। दरअसल, आज हम आपको घर पर ही हॉट चॉकलेट बनाने का आसान तरीका सिखाएंगे। वैसे तो हॉट चॉकलेट का नाम सुनते ही ये ख्याल दिमाग में आता है कि, ये तो पक्का अनहेल्दी ही होगा। पर, ऐसा नहीं है आप इसे हेल्दी तरीके से अपने घर में तैयार कर सकती हैं।

इसको बनाने से आपका चॉकलेट डे भी बन जाएगा और साथ में आप अपने पार्टनर को ये एहसास भी करा देंगी कि आपको उनके हेल्थ की कितनी परवाह है। तो आइए देर ना करते हुए आपको इस डिश के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सेहत में नहीं होगा नुक्सान - फोटो : istock
सेहत में नहीं होगा नुकसान

वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे दिन आप अपने पार्टनर को घर पर ही हेल्दी हॉट चॉकलेट बनाकर पिला सकती हैं। इसके लिए आपको इसमें कुछ बदलाव करने होंगे।अगर आप हॉट चॉकलेट में शुगर की मात्रा कम रखना चाहते हैं तो दूध की जगह बादाम का दूध या डार्क चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद  डायबिटीज पेशेंट भी इस तरह इसका सेवन कर सकते हैं। इससे उनकी हेल्थ में कोई बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
हेल्दी हॉट चॉकलेट बनाने के लिए सामग्री - फोटो : istock
हेल्दी हॉट चॉकलेट बनाने के लिए सामग्री

1 कप बादाम मिल्क
1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
चीनी ( ऑप्शनल )
1 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट
अपनी पसंद की डार्क चॉकलेट का आधा बार
मार्शमैलो
व्हीप्ड क्रीम
दालचीनी पाउडर
कैरमेल सॉस

4 of 6
विधि - फोटो : istock
विधि

सबसे पहले एक पैन में बादाम मिल्क गर्म करें। इसे तब तक उबालें जब तक ये खौल ना जाए। इसके बाद गैस कम करके इसमें कोको पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालें। बादाम मिल्क का इस्तेमाल करते समय आप चीनी डालना रहने दें। 
विज्ञापन

5 of 6
करें चॉकलेट पिघलने का इंतजार - फोटो : istock
करें चॉकलेट पिघलने का इंतजार

अब एक व्हिस्क या फिर इलेक्ट्रिक हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक इसकी सभी गांठें खत्म ना हो जाएं। जब ये मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें डार्क चॉकलेट के टुकड़े डालें और पिघलने दें। चॉकलेट पिघलने के बाद फिर इसे अच्छे से हिलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वाद बढ़ाने के लिए डालें ये सामान - फोटो : istock
स्वाद बढ़ाने के लिए डालें ये सामान

स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें वनीला एसेंस और एक चुटकी दालचीनी पाउडर डाल सकते हैं। अब बस इसे एक या दो मिनट चलाएं। इसके बाद अंत में मार्शमैलोज़ या चॉकलेट शेविंग्स या कारमेल सॉस डाल सकते हैं। ये सब चीजें ऑप्शनल हैं जो आपके पार्टनर की पसंद पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें