फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को कराना है प्यार का एहसास तो बनाकर खिलाएं ये स्वादिष्ट डिश

Tue, 14 Feb 2023 09:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 एक कहावत है ना कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है तो आइए देर ना करते हुए आप भी जान लीजिए कि ये स्पेगेटी पास्ता कैसे बनाया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 6
पार्टनर के लिए खुद बनाएं ये स्वादिष्ट डिश - फोटो : istock
Valentine Day 2023 : हर प्रेमी जोड़े के लिए वैलेंटाइन डे बेहद खास होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास दिलाते हैं। अपने पार्टनर के लिए लोग सरप्राइज प्लान करते हैं। पर, कई लोग ऐसे होते हैं जो घर पर ही अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रहीं हैं लेकिन इस संशय में हैं कि घर पर कैसे अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराएं तो इसका समाधान हमारे पास है।

आज का हमारा लेख आपको बताएगा कि किस तरह एक स्वादिष्ट डिश बनाकर आप अपने पार्टनर को खुश कर सकती हैं। दरअसल, अगर आप घर में अपने हाथों से स्पेगेटी पास्ता बनाकर अपने पार्टनर को खिलाएंगी तो इससे आप उन्हें उनके खास होने का एहसास दिला सकती हैं। वैसे भी एक कहावत है ना कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है तो आइए देर ना करते हुए आप भी जान लीजिए कि ये स्पेगेटी पास्ता कैसे बनाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
स्पेगेटी पास्ता बनाने के लिए जरूरी सामान - फोटो : istock
स्पेगेटी पास्ता बनाने के लिए जरूरी सामान
  • स्पेगेटी पास्ता
  • ओरेगेनो – 1 छोटा चम्मच
  • गाजर (बारीक कटी हुई)
  • हरी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • चिली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
  • फ्रेश क्रीम
  • नमक स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 6
पास्ता के लिए स्पेशल सॉस - फोटो : istock
पास्ता के लिए स्पेशल सॉस
  • टमाटर
  • लहसुन (बारीक काट लें)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • बेसिल के पत्ते
  • ऑलिव ऑयल
  • नमक
  • काली मिर्च स्वादानुसार

4 of 6
विधि - फोटो : istock
विधि

अपने पार्टनर के लिए स्पेगेटी पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को नमक वाले पानी में डालकर उबाल लें। जब पास्ता 70 प्रतिशत पक जाए तो इसे ठंडे पानी में निकाल कर दो से तीन बार छान लें। जब ये ठंडा हो जाए तो इस पर हल्का सा ऑलिव ऑयल डालकर अलग रख दें। अब एक टमाटर को काटकर प्रेशर कुकर में डालें और इसे पकने दें। 
विज्ञापन

5 of 6
पास्ता - फोटो : istock
जब ये पक जाए तो इसे ठंडा करके इसका छिलका हटाकर मिक्सी की मदद से इसकी प्यूरी बनाएं। इसके बाद एक पैन में ऑलिव ऑयल डालकर उसे गर्म करें। फिर इसमें लहसुन और प्याज पेस्ट डालें। अब इसे भूरा होने कर पकने दें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई सब्जियों को डालें और सॉते करें। इससे सब्जियां हल्की नरम हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पास्ता - फोटो : istock
अब इसमें टमाटर की प्यूरी के साथ तुलसी के पत्ते, चिली फ्लेक्स के साथ ओरेगेनो, नमक और काली मिर्च भी डालें। अब इस मिक्चर को तीन से चार मिनट तक पकने दें। सबसे अंत में इसमें पके हुए स्पेगेटी पास्ता को क्रीम के साथ डालें और कुछ देर तक चलाएं। अब प्लेट लेकर गर्मागर्म पास्ता परोसें। इसके साथ आप कोल्ड ड्रिंक भी परोस सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें