फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टेंट स्नैक्स रेसिपी: 10 मिनट में तैयार होंगे ये चटपटे पकवान, मेहमान भी करेंगे तारीफ

Wed, 11 Nov 2026 02:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Instant Snacks Recipes: अचानक मेहमानों के आने पर जरूरी नहीं कि आप घंटों किचन में बिताएं। घर में मौजूद सामान्य सामग्री से ही कई स्वादिष्ट और आकर्षक पकवान तैयार किए जा सकते हैं। अगली बार जब अचानक मेहमान आएं तो इन आसान रेसिपीज को जरूर आजमाएं।

विज्ञापन
1 of 6
10 इंस्टेंट स्नैक्स - फोटो : AI

Quick Snacks for Guests: भारतीय घरों में मेहमानों का आना किसी खास मौके का मोहताज नहीं होता। कभी रिश्तेदार अचानक मिलने पहुंच जाते हैं तो कभी दोस्त बिना बताए घर आ जाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी होती है कि मेहमानों को चाय के साथ क्या खिलाया जाए। कई बार घर में पहले से कोई खास तैयारी नहीं होती और बाजार से कुछ मंगवाने का समय भी नहीं मिलता। ऐसे समय में महिलाओं को समझ नहीं आता कि आखिर कम समय में क्या बनाया जाए, जो स्वादिष्ट होने के साथ देखने में भी अच्छा लगे।

अगर आपके घर भी अचानक मेहमान आ गए हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में मौजूद ब्रेड, सूजी, बेसन, आलू, पनीर और कुछ सामान्य मसालों की मदद से कई स्वादिष्ट पकवान तैयार किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ स्नैक्स महज 5 से 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाते हैं।

मसाला पापड़, ब्रेड दही चाट, चीज सैंडविच, कॉर्न चाट और मसाला मखाना जैसे विकल्प कम मेहनत में शानदार स्वाद देते हैं। इन पकवानों को बनाने के लिए आपको किसी खास सामग्री या ज्यादा कुकिंग अनुभव की भी जरूरत नहीं होती। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और इंस्टेंट स्नैक्स के बारे में, जिन्हें बनाकर आप अचानक आए मेहमानों को खुश कर सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
papad chips - फोटो : Adobe stock
  • मसाला पापड़ से करें शुरुआत

अगर घर में पापड़ मौजूद हैं तो आप कुछ ही मिनटों में चटपटा मसाला पापड़ तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पापड़ को तवे या माइक्रोवेव में सेंक लें। अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काटकर इसमें नमक, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को पापड़ के ऊपर डालकर तुरंत सर्व करें।

 

  • ब्रेड दही चाट बनाएगी सबका दिन

ब्रेड से कुछ नया बनाना चाहते हैं तो ब्रेड दही चाट बेहतरीन विकल्प है। ब्रेड के छोटे टुकड़ों को तवे पर घी लगाकर कुरकुरा सेंक लें। अब इनके ऊपर फेंटा हुआ दही, हरी चटनी, इमली की चटनी और बारीक सेव डालें। ऊपर से भुना जीरा और चाट मसाला छिड़क दें। यह स्वादिष्ट चाट चाय के साथ खूब पसंद की जाती है।

विज्ञापन

3 of 6
स्वीट कार्न रेसिपी - फोटो : AI
  • चीज सैंडविच से जीतें मेहमानों का दिल

ब्रेड, चीज, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च से झटपट चीज सैंडविच बनाया जा सकता है। ब्रेड पर मक्खन लगाकर सब्जियां और चीज रखें। ऊपर से दूसरी ब्रेड लगाकर तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। इसे टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।

 

  • कॉर्न चाट है सबसे आसान विकल्प

उबले हुए स्वीट कॉर्न में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपकी चटपटी कॉर्न चाट तैयार है।

 

4 of 6
मखाना - फोटो : AI generated
  • मसाला मखाना से बनाएं हेल्दी स्नैक

अगर आप कुछ हल्का और कुरकुरा खिलाना चाहते हैं तो मसाला मखाना अच्छा विकल्प है। कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और मखाने डालकर कुरकुरे होने तक भूनें। अब नमक, काली मिर्च और चाट मसाला मिलाकर सर्व करें।

  • सूजी के इंस्टेंट अप्पे

सूजी में दही और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें। इसमें प्याज, गाजर, हरी मिर्च और धनिया डालें। 10 मिनट रखने के बाद थोड़ा ईनो मिलाएं और अप्पे के सांचे में डालकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें।

 
विज्ञापन

5 of 6
Paneer Tikka - फोटो : instagram
  • पनीर टिक्का भी है शानदार विकल्प

पनीर को दही, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और चाट मसाले में मिलाकर कुछ मिनट रखें। इसके बाद तवे पर थोड़ा तेल डालकर पनीर को चारों तरफ से सुनहरा सेंक लें। हरी चटनी के साथ परोसें।


  • आलू के क्रिस्पी फिंगर्स

उबले आलू को मैश करके उसमें कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स मिलाएं। उंगलियों के आकार में तैयार करके तवे पर सेंकें या सुनहरा होने तक तलें। बच्चों और बड़ों दोनों को यह स्नैक पसंद आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sandwich Recipe - फोटो : Adobe stock
  • झटपट वेजिटेबल सैंडविच

खीरा, टमाटर, प्याज और उबले आलू को ब्रेड के बीच रखें। हरी चटनी और चाट मसाला लगाकर सैंडविच तैयार करें। चाहें तो इसे हल्का ग्रिल भी कर सकते हैं।


  • भुने चने की चटपटी चाट

भुने चने में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस और चाट मसाला मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया डालें। बिना गैस जलाए बनने वाला यह नाश्ता भी मेहमानों के लिए शानदार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें