फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Types of Raita: भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे ये पांच प्रकार के रायते, बनाकर खाने के साथ जरूर परोसें

Wed, 29 May 2024 08:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में खाने के साथ अपने परिवार को रायता जरूर परोसें। इससे उनके शरीर को काफी आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे ये पांच प्रकार के रायते - फोटो : instagram
Types of Raita: अगर गर्मी के इस मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है, तो खाने पर ध्यान देना बेहद ही जरूरी हो जाता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जो लोग गर्मी के मौसम में ज्यादा तला-भुना खाना खाते हैं, उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि इस मौसम में लोग काफी हल्का खाना पसंद करते हैं।

कहा जाता है कि गर्मी में दही का सेवन ज्यादा करना चाहिए, क्योंकि दही में पाए जाने वाले तत्व शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। ऐसे में इस मौसम में आपको बाजारों में भी लस्सी बिकती हुई मिल जाएगी। घर में खाने के लिए भी लोग दही जमाकर रखते हैं।

आप चाहें तो दही का सेवन रायते के रूप में भी कर सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग बूंदी का रायता बनाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग तरह का रायता बनाने का सोच रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको 5 तरह के रायते बनाना बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे ये पांच प्रकार के रायते - फोटो : instagram
प्याज-टमाटर का रायता

गर्मी के इस मौसम में लू से बचने के लिए प्याज खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप प्याज, टमाटर और खीरे का रायता बनाकर अपने परिवारवालों को परोस सकते हैं। इसे अगर ठंडा करके परोसेंगे तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे ये पांच प्रकार के रायते - फोटो : instagram
चुकंदर का रायता

चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है, लेकिन इसका स्वाद ऐसा होता है कि ज्यादातर बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में आप बच्चों को चुकंदर का रायता बनाकर खिला सकते हैं। 

4 of 6
भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे ये पांच प्रकार के रायते - फोटो : instagram
सेब का रायता 

गर्मियों के मौसम में आपको बाजार में सेब मिल जाएंगे। ऐसे में आप अपने घर के बच्चों के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक सेब का रायता बना सकते हैं। ध्यान रखें कि रायता बनाने के बाद इसे फ्रिज में रख दें, वरना इसका स्वाद बदल जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे ये पांच प्रकार के रायते - फोटो : instagram
अनानास का रायता 

अनानास में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक है। ऐसे में आप चाहें तो अनानास का खट्टा-मीठा रायता खाने के लिए तैयार कर सकते हैं। इसको एक बार खाने के बाद लोग दोबारा जरूर मागेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे ये पांच प्रकार के रायते - फोटो : instagram
अनार का रायता

इस मौसम में आपको बाजार में अनार आसानी से मिल जाएंगे। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने के बाद रायते को सजाने के लिए अनार के दाने जरूर डालें। अनार का रायता बच्चों को काफी पसंद आता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें