फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Types Of Biryani For Bakrid: बकरीद पर करें शाही दावत का आयोजन, झटपट तैयार करें वेज और नॉनवेज बिरयानी

Sat, 07 Jun 2025 07:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Types Of Biryani For Bakrid: यदि आप अपने मेहमानों के लिए शाही दावत का आयोजन कर रहे हैं तो वेज और नॉनवेज दोनों बिरयानी तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 7
झटपट तैयार करें वेज और नॉनवेज बिरयानी - फोटो : Adobe stock
Types Of Biryani For Bakrid : बात जब बकरीद की हो रही है और घर पर शाही दावत का आयोजन न हो, ये तो हो ही नहीं सकता। बकरीद के मौके पर महिलाएं अपने घरों में स्टाटर्स से लेकर मिठाई तक खुद से तैयार करती हैं। जिस तरह से सेवई के बिना ईद का त्योहार अधूरा लगता है, ठीक उसी तरह से बिरयानी भी बकरीद की शान मानी जाती है।

पर, कई बार ऐसा होता है कि घर पर कुछ ऐसे मेहमान आ जाते हैं, जो नॉनवेज नहीं खाते। ऐसे में हम आपको यहां न सिर्फ मटन बिरयानी, बल्कि वेज बिरयानी बनाने की भी सबसे आसान विधि बताएंगे। हमारी बताई विधि से दोनों बिरयानी इंस्टेंट तैयार हो जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
वेज बिरयानी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
वेज बिरयानी बनाने का सामान
  •  बासमती चावल – 2 कप 
  •  मिक्स सब्ज़ियां – 2 कप (गाजर, फूलगोभी, बीन्स, मटर)
  •  दही – 1/2 कप
  •  हरी मिर्च – 2 
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  •  प्याज – 2 
  •  साबुत मसाले – तेज पत्ता, इलायची, दालचीनी, लौंग
  •  बिरयानी मसाला – 2 टेबलस्पून
  •  नमक – स्वाद अनुसार
  •  देसी घी या तेल – 3 टेबलस्पून

 
विज्ञापन

3 of 7
विधि - फोटो : instagram
विधि

भले ही लोग कहें कि वेज बिरयानी कुछ नहीं होती, लेकिन ऐसा नहीं है। वेज बिरयानी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो बासमती चावलों को 70 प्रतिशत तक पका लें। इसके बाद एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें और फिर उसमें प्याज को लंबा काट कर कढ़ाई में डालें। इसे अब सुनहरा होने तक भूनें।

4 of 7
विधि - फोटो : instagram
जब प्याज भुन जाए तो उसमें अदरक-लहसुन पा पेस्ट डालें। इसके बाद अब कढ़ाई में साबुत मसाले, कटे हुए हरी मिर्च और सब्ज़ियां डालें। सभी चीजों को 5 मिनट भूनें। आखिर में इसमें दही, नमक और बिरयानी मसाला मिलाएं। जब सब्जियां पक जाएं तो गैस बंद कर दें। इसके बाद एक पतीले में परत दर परत चावल और भुना मसाला डालें। ऊपर से घी डालकर इसे इसे ढक दें और फिर धीमी आंच पर 10-12 मिनट दम पर पकाएं।  बस 10 मिनट के बाद ये तैयार है। अब इसे रायते के साथ परोसें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मटन बिरयानी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
मटन बिरयानी बनाने का सामान
  •  मटन – 500 ग्राम
  • बासमती चावल – 2 कप 
  •  दही – 1 कप
  • प्याज – 2
  •  टमाटर – 2
  • हरी मिर्च – 2-3
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1.5 टेबलस्पून
  •  बिरयानी मसाला – 2 टेबलस्पून
  •  हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक 
  •  साबुत मसाले – तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग
  • घी या तेल – 4 टेबलस्पून
  •  केसर वाला दूध 

 
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : instagram
विधि

मटन बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले मटन को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। साफ करने के बाद मटन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, मसालों के साथ 1 घंटे के लिए मेरिनेट करें। इससे मटन में मसाले मिक्स हो जाएंगे। इसके बाद एक कुकर में तेल गर्म करके साबुत मसाले डालें और फिर उसमें प्याज डालकर भूनें। इसके बाद टमाटर और हरी मिर्च भी डालकर भूनें। जब मसाले भुन जाएं तो इसमें मेरिनेटेड मटन डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : instagram
जब तक ये पक रहा है, तब तक चावलों को भी 70 प्रतिशत उबाल लें। जब मटन और चावल पक जाएं तो बिरयानी बनाने के लिए एक भारी तले पतीला लें। अब इसमें परत दर परत मटन मसाला और चावल डालें। आखिर मेें ऊपर से फ्राई प्याज और केसर वाला दूध डालें। आखिर में इसे ढककर 10 मिनट तक दम लगने दें। दम लगाने के बाद ये बिरयानी तैयार है। तो बस आखिर में इसे रायते, सालन या पापड़ के साथ परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें