फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2023: मां तुलसी के विवाह के लिए घर पर तैयार करें मावा के पेड़े, जानें इसे बनाने का तरीका

Thu, 23 Nov 2023 09:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार तुलसी विवाह के दिन आप भोग प्रसाद के लिए मलाई पेड़े तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। 
विज्ञापन
1 of 6
malai pede recipe
Tulsi Vivah 2023: हमारे हिंदू धर्म में कार्तिक मास का काफी महत्व होता है। इसी महीने में दिवाली से लेकर छठ पूजा तक कई त्योहार आते हैं, जिन्हें लोग धूमधाम से मनाते हैं। इसी क्रम में हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी और शालिग्राम जी विवाह कराने की परंपरा है।

इस परंपरा के पीछे की मान्यता की बात करें तो कहा जाता है कि तुलसी विवाह संपन्न करवाने से कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती है और मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। साथ ही तुलसी जी और शालिग्राम की कृपा से विवाह में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। इसी के चलते एकादशी के दिन तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह कराया जाता है।

इस दिन एकादशी होती है, ऐसे में लोग प्रसाद में फलाहार ही चढ़ाते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको मलाई पेड़े बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप तुलसी विवाह के दिन तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
malai pede recipe - फोटो : istock
मलाई पेड़ा बनाने के लिए सामान 
  • 1/2 किलो खोया
  • 60 ग्राम घी
  • 1/2 किलो चीनी
  • स्वादानुसार इलायची पाउडर
विज्ञापन

3 of 6
malai pede recipe - फोटो : social media
विधि

एकादशी के लिए लोग फलाहार ही खाते हैं। ऐसे में मलाई पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले या तो घर पर ही खोया तैयार कर लें, या फिर बाजार से खोया ले आएं।

4 of 6
malai pede recipe - फोटो : istock
अगर आप घर पर खोया तैयार करने का सोच रही हैं तो सबसे पहले एक पैन में दूध को उबाल लें। इसे तब तक उबालें, जब तक कि ये गाढ़ा ना हो जाए। खोया बनने के बाद इसे अलग निकाल कर रख दें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो एक पैन में घी लेकर उसे गर्म करें।
विज्ञापन

5 of 6
malai pede recipe
इसके बाद इस घी में खोया डालकर इसे चलाएं। इसके बाद इसे सुनहरा होने दें। कुछ देर इसे पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
malai pede recipe - फोटो : instagram
अब गैस बंद करके इसे नीचें उतार लें। गर्म खोये में ही चीनी मिलाएं। इसके बाद इस खोये से अपने पसंदीदा आकार के पेड़े बना लें। अब तुलसी माता को इसका भोग लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें