अक्सर शाम के नाश्ते के लिए कुछ भारी और कम तेल में तला हुआ खाने का दिल करता है। क्योंकि रोजाना तलाभुना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में मूंग के बने ये कबाब आपकी क्रेविंग को दूर करने के साथ ही सेहत का भी ख्याल रखेंगे। तो चलिए जानें मूंग के कबाब बनाने की विधि।
विज्ञापन
2 of 4
moong dal
- फोटो : अमर उजाला
मूंग दाल के कबाब बनाने की सामग्री
मूंग दाल, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हींग, गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए रिफाइंड
विज्ञापन
3 of 4
kabab
कबाब बनाने की विधि
मूंग दाल के कबाब बनाने कि लिए खाने वालों की मात्रा के हिसाब से मूंग दाल लेकर उसे धो लें। फिर इसे कूकर में डालकर साथ में प्याज , अदरक महीन कटा हुआ, हरी मिर्च कटी हुई, हींग एक चुटकी, गरम मसाला, नमक स्वादानुसार डालकर इतना पानी डालें कि दाल डूब जाए। फिर कूकर को गैस पर पांच से छह सीटी तक पकाएं।
गैस पर कड़ाही चढाकर उसमे रिफाइंड डाले। फिर कूकर वाली दाल को पलटकर भूनें। दस मिनट बाद जब दाल सुनहरी हो जाए तो गैस को बंद कर इसे प्लेट में निकाल लें। दाल को ठंडा कर लें। अब इस पकी हुई दाल को हाथों में लेकर टिक्की के आकार का शेप दें। अब एक पैन को गैस पर चढाएं और उसमे रिफाइंड डाले। फिर मूंग के गोलों को चपटाकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। तैयार है आपके मूंग के कबाब, इन्हें चाहें तो हरी चटनी या फिर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।