आलू के फ्रेच फ्राईस के तो बच्चों से लेकर बड़े तक दीवाने होते हैं। हो भी क्यों ना तेल में तले इन आलूओं के लंबे लच्छे स्वाद में अनोखे भी तो लगते हैं। लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो बनाएं बेसन से फ्राईस। इसका स्वाद आलू के फ्रेंच फ्राईस को भूलने पर मजबूर कर देगा। तो चलिए जानें क्या है इसकी रेसिपी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बेसन
- फोटो : istock
बेसन वाले फ्राईस बनाने के लिए सामग्री
बेसन, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, तलने के लिए तेल, शेजवान चटनी, टोमैटेो सॉस।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बेसन वाले फ्राईस बनाने की विधि
किसी बाउल में बेसन लें। उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। पानी डालकर गाढा पेस्ट बना लें। थोड़ा सा तेल डाल लें। पांच मिनट के लिए इस पेस्ट को छोड़ दें।
4 of 5
besan
- फोटो : instagram
डिप बनाने के लिए पैन में तेल गर्म करें और कटा हुआ लहसुन, ग्रीन चिली फ्राई करें। साथ में अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें। आप चाहें तो हरी प्याज डालें। साथ में शेजवॉन चटनी, टोमैटो केचप डालें। थोड़ा पानी डालकर एक उबाल उबालें और स्वाद के अनुसार नमक डालें।
अब बेसन के पेस्ट को तवे पर डालकर चीला तैयार कर लें। अब इन चीलों को प्लेट में रखकर काट लें। फिर कढ़ाई में तेल डालकर डीप फ्राई कर लें। तैयार है आपके टेस्टी बेसन फ्राईस।