फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर और नारियल को मिलाकर तैयार करें टेस्टी लड्डू, सर्दियों के लिए है सेहतमंद मिठाई

Wed, 06 Jan 2021 09:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
ladoo - फोटो : file photo
सर्दियों के मौसम में क्रेविंग कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। तीखा और नमकीन पसंद लोग जहां चटपटे स्नैक्स की डिमांड करते हैं तो वहीं मीठे के शौकीनों को लगता है कि बस कुछ मीठा खाने के लिए मिल जाए। वैसे तो सर्दियों में मीठे में खाने के लिए तो काफी कुछ होता है। गाजर के हलवे से लेकर सोंठ और सूजी का हलवा और बादाम का हलवा ज्यादातर सर्दियों के मौसम में ही खाया जाता है। लेकिन इन सबको बनाने में समय की भी ज्यादा खपत होती है। ऐसे में अगर किसी महिला के पास समय की कमी है तो वो क्या करे। इसलिए आज हम लेकर आए हैं मीठे में पनीर और नारियल के बने लड्डू। जो बनाने में आसान होने के साथ ही कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाते हैं। तो चलिए जानें क्या है नारियल और पनीर के लड्डू बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नारियल और पनीर के लड्डू बनाने की सामग्री
पनीर तीन सौ ग्राम, दो चम्मच नारियल का बुरादा, एक कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडरस मिल्क पाउडर आधा चम्मच, ड्राई फ्रूट्स दो चम्मच कटे हुए, देसी घी आधा चम्मच।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
paneer - फोटो : instagram
नारियल और पनीर के लड्डू बनाने का तरीका
  • सबसे पहले पनीर को दरदरे टुक़ड़ों में कर लें। और किसी बर्तन में करके रख लें। 
  • एक बर्तन में घी गर्म करके मध्यम आंच में पनीर को डालकर कुछ देर तक भूने। 
  • मिक्सर में चीनी और इलायची पाउडर को भी बारीक कर लें। 
  • भूने हुए पनीर के बर्तन में चीनी और इलायची के पाउडर को मिलाकर चार से पांच मिनट तक भूनें। गैस को बंद कर दें। 
  • जब पनीर का मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमे ड्राईफ्रूट्स को जो बारीक कटा हुआ हो और नारियल का बुरादा मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। 
  • अब इस मिश्रण से हाथों में देसी घी लगाकर गोल आकार देकर लड्डू बना लें। 
  • तैयार है आपका टेस्टी लड्डू जो स्वाद के साथ ही सेहत के मामले में भी नंबर वन रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें