फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोवे की जगह झटपट बनाएं ब्रेड से गुलाब जामुन, सब करेंगे तारीफ

Tue, 05 Jan 2021 09:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bread gulab jamun - फोटो : instagram
घर पर अगर कुछ मीठा बनाने की सोच रही हैं तो इस बार बनाए गुलाब जामुन। लेकिन इसके लिए आपको खोवे की जरूरत नही होगी। केवल ब्रेड की मदद से आप टेस्टी गुलाब जामुन तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद बड़ों से लेकर बच्चों तक हर किसी को पसंद आएगा। तो चलिए जानें ब्रेड गुलाब जामुन बनाने का तरीका।
विज्ञापन

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
  • 15 ब्रेड स्लाइस
  • आधा लीटर फुल क्रीम दूध
  • 350 ग्राम चीनी 
  • 8 से 10 बादाम
  • 8 से 10 काजू
  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  • घी
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की विधि...
  • सबसे पहले बादाम और काजू को बारीक पीस कर अलग रख लें।
  • दूध को मध्यम आंच पर उबलने के लिए रख दें। जब दूध आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें।
  • ब्रेड के किनारों वाला भाग काटें और ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इन्हें मिक्सर में डालकर चूरा बना लें।

4 of 5
Gulab jamun - फोटो : Social Media
  • ब्रेड के चूरे में दूध डालें और आटे की तरह गूंथ लें। थोड़ी देर के लिए इसे ढककर रख दें।
  • अब चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और पानी बराबर मात्रा में पकने दें। जब एक तार चाशनी बन जाएगी तो गैस बंद कर दें।
  • अब एक बर्तन में बादाम, काजू, इलायची पाउडर को मिलाएं। इसमें एक छोटा चम्मच चाशनी डालें और मिला लें।
  • अब हाथ में थोड़ा सा घी लगा लें, जिससे हाथ चिकना हो जाए और ब्रेड वाले आटे को हल्के हाथ से गूंथ लें।
  • आटे की लोई लेकर उसका गोला बनाएं। इसे थोड़ा सा चपटा कर इसमें काजू बादाम वाला मिश्रण रखें और बंद करके गोल आकार दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gulab jamun
  • अगर गोले बनाते समय उनमें दरार आ रही है तो आटे को एक बार थोड़ा सा दूध डालकर एक बार फिर गूंथ लें और तब गोले बनाएं।
  • सारे गोले बनकर तैयार कर लें।
  • अब एक कड़ाही में घी डालें और गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें गोले को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। कड़ाही में जितने गुलाब जामुन आ सके उन्हें फ्राई करें।
  • तलने के बाद इन्हें ठंडा करें और फिर चाशनी में डालकर दो घंटे के लिए छोड़ दें। आपके ब्रेड गुलाब जामुन बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें