Mango Golgappa : गर्मियों का मौसम आते ही सब के जहन में आम का नाम जरूर आता है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसे इस मौसम में आम खाना नहीं पसंद होगा। चाहे आम का आचार हो या फिर पका हुआ आम हो, इसे देखते ही लोगों की जुबान ललचाने लगती है। आपने भी आम को कई तरीके से खाया होगा, पर एक जाने-माने शेफ ने आम को खाने का एक नया तरीका इजाद किया है।
दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैंगो गोलगप्पा की रेसिपी शेयर की है। गोलगप्पा एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो भारत की हर गली में आपको मिल जाएगा। इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हर प्रदेश में इसके नाम भी अलग-अलग है। अगर आप सादा गोलगप्पे खाते-खाते बोर हो गई हैं तो आज हम आपको मैंगो गोलगप्पा को बनाने का सिंपल तरीका बताएंगे ताकि आप भी अपने गेस्ट को इस अनोखी डिश को परोस कर तारीफ बटोर सकें।