Food Tips To Make Garam Masala At Home : भारतीय खाने का स्वाद उनके मसालों पर निर्भर होता है। भारतीय घरों की रसोई में अलग अलग व्यंजनों के लिए कई तरह के खाद्य मसाले होते हैं। सब्जी मसाले से लेकर पनीर और छोला के लिए अलग खुशबू और स्वाद के मसाला मिल जाएंगे। ये खाद्य मसाले खड़े या पाउडर के रूप में होते हैं और खाना बनाते समय दोनों तरह के मसालों का उपयोग किया जा सकता है। इन्हीं मसाला पाउडर में एक गरम मसाला भी होता है, जो खाने के स्वाद और रंग दोनों को बदल देता है। गरम मसाला पाउडर आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा, लेकिन व्यंजन के स्वाद को दोगुना बढ़ाने के लिए घर पर ही गरम मसाला बना सकते हैं। यहां आपको घर पर आसानी से गरम मसाला बनाने की विधि और गरम मसाला के लिए जरूरी सामग्रियों के बारे मे बताया जा रहा है।