Instagram Viral Cake Ideas: मदर्स डे हर मां के लिए बेहद खास दिन होता है। इस दिन बच्चे अपनी मां को स्पेशल महसूस कराने के लिए गिफ्ट, सरप्राइज और प्यार भरे संदेश देते हैं। लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो एक खूबसूरत और ट्रेंडी केक आपकी मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। आजकल सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि केक का डिजाइन भी लोगों को खूब आकर्षित करता है। खासतौर पर सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर यूनिक केक डिजाइन तेजी से वायरल हो रहे हैं।
फोटो केक से लेकर फ्लोरल और पेस्टल थीम वाले केक तक, इस साल कई नए डिजाइन ट्रेंड में हैं। लोग अपनी मां की पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड केक ऑर्डर कर रहे हैं, जो देखने में बेहद स्टाइलिश और इमोशनल टच वाले होते हैं। यही वजह है कि मदर्स डे पर केक कटिंग अब सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि सोशल मीडिया मोमेंट बन चुका है।
अगर आप भी अपनी मां के लिए इस बार कुछ खास प्लान कर रहे हैं, तो यहां बताए गए ट्रेंडी केक डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस मदर्स डे कौन से केक डिजाइन्स सबसे ज्यादा वायरल हो रहे हैं।
केक ऑर्डर करते समय रखें ध्यान
- केक ऑर्डर करते समय डिजाइन के साथ फ्लेवर और क्वालिटी का भी ध्यान रखें।
- फ्रेश क्रीम और कम मीठे केक आजकल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
- साथ ही एचडी केक डिजाइन रिफ्रेंश देने से बेकरी आपके लिए बेहतर डिजाइन तैयार कर सकती है।