फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2026: बिना गैस और ओवन के बनाएं टेस्टी केक, मां को दें स्वीट सरप्राइज

Fri, 08 May 2026 11:27 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

No Bake Cake Easy Recipe: बिना गैस के केक कैसे बनाएं? मदर्स डे पर बिना गैस और
ओवन के केक बनाने के लिए बिस्किट, दूध, कोको पाउडर और क्रीम का इस्तेमाल करें। सभी सामग्री मिलाकर फ्रिज में 2-3 घंटे सेट करें। यह आसान नो-बेक केक स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी तैयार हो जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बिना ओवन गैस के बनाएं केक - फोटो : AI

Cake Recipe Without Oven Or Gas: मदर्स डे 10 मई 2026 को मनाया जा रहा है। यह दिन हर मां के लिए बेहद खास होता है। मातृत्व दिवस पर बच्चे अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई तोहफे देता है तो कोई बाहर डिनर प्लान करता है, लेकिन अगर आप अपनी मां के लिए अपने हाथों से कुछ बनाना चाहते हैं, तो घर पर तैयार किया गया केक सबसे प्यारा सरप्राइज हो सकता है।

घर पर बनाया गया केक सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि आपके प्यार और मेहनत का प्रतीक होता है। मां के लिए अपने हाथों से कुछ बनाना उन्हें भावुक और खुश दोनों कर सकता है। यही वजह है कि इस मदर्स डे पर नो-बेक केक एक शानदार और दिल छू लेने वाला सरप्राइज साबित हो सकता है।

खास बात ये है कि केक बनाने के लिए आपको अच्छी कुकिंग आना जरूरी नहीं, ना ही गैस और ओवन की जरूरत पड़ेगी। बाजार जैसा स्वादिष्ट केक आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। आजकल नो-बेक केक रेसिपी काफी ट्रेंड में हैं क्योंकि ये जल्दी बन जाती हैं और स्वाद में भी शानदार होती हैं।

अगर आपके घर में ओवन नहीं है या आप आसान रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो यह तरीका आपके लिए परफेक्ट है। कुछ आसान सामग्री और थोड़ी सी मेहनत से आप ऐसा केक तैयार कर सकते हैं जिसे देखकर आपकी मां खुश हो जाएंगी।

इस मदर्स डे पर बाजार से महंगा केक खरीदने की बजाय घर पर बना हेल्दी और टेस्टी केक ट्राई करें। यह न सिर्फ बजट फ्रेंडली होगा बल्कि इसमें आपके प्यार का स्वाद भी शामिल होगा। आइए जानते हैं बिना गैस के बनने वाली आसान और स्वादिष्ट केक रेसिपी।

 

विज्ञापन

2 of 5
Cookies - फोटो : instagram

मदर्स डे पर बिना गैस के बनाएं स्वादिष्ट केक

केक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस आसान नो-बेक केक को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी। आप घर में मौजूद चीजों से ही इसे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए चाहिए,

  • 2 पैकेट चॉकलेट बिस्किट
  • आधा कप दूध 
  • 2 चम्मच कोको पाउडर
  • 1 कप व्हिप क्रीम
  • थोड़े ड्राई फ्रूट्स
  • चॉकलेट सिरप 
  • वनीला एसेंस (वैकल्पिक)
विज्ञापन

3 of 5
cooking - फोटो : Adobe stock

ऐसे तैयार करें केक का बेस

  • सबसे पहले चॉकलेट बिस्किट को मिक्सी में पीस लें।
  • अब इसमें दूध और कोको पाउडर डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
  • किसी कंटेनर या केक टिन में बटर पेपर लगाकर इस मिश्रण को फैला दें।
  • इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें ताकि बेस सेट हो जाए।

4 of 5
cake - फोटो : instagram

क्रीम की लेयर से बढ़ेगा स्वाद

  • अब व्हिप क्रीम को अच्छे से फेंट लें।
  • केक बेस के ऊपर इसकी एक मोटी लेयर लगाएं।
  • इसके ऊपर चॉकलेट सिरप डालें ।
  • ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।


आप चाहें तो बिस्किट क्रम्ब्स या चॉकलेट चिप्स भी डाल सकते हैं। इससे केक बिल्कुल बाजार जैसा दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cake - फोटो : instagram

फ्रिज में सेट करें और करें सर्व

तैयार केक को कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। जब केक अच्छी तरह सेट हो जाए तो इसे सावधानी से काटें। ठंडा-ठंडा यह केक खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। मदर्स डे पर मां के साथ बैठकर इसका आनंद लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें