फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से मोटापा कम कर वजन घटाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक सुपरफूड्स, डाइट में ऐसे करें शामिल

Mon, 20 Jan 2020 04:54 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब भी आप शीशे में अपने पेट पर जमीं चर्बी को देखते होंगे तो जरूर परेशान हो जाते होंगे। इतना ही नहीं आप जिम जाने या डाइट करने की कसमें भी खाते होंगे लेकिन अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ होगा। हालांकि आप अकेले नहीं हैं, जिसके साथ ये समस्या है। ऐसे कई लोग हैं जो मोटापा कम करने के लिए जिम जाते हैं, योगा करते हैं और वजन कम भी कर लेते हैं लेकिन पेट पर जमी चर्बी को दूर नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जो आपकी बैली फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ऐसे कई आहार हैं जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं इन आयुर्वेदिक सुपरफूड्स के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आंवला कम करेगा वजन
आंवला मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जो मोटापा कम करने में मददगार साबित होता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन यानी कि जहरीले पदार्थों को बाहर निकल जाते हैं। आंवला खाने से सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के इंफेक्शन से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं आवंले में बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत होती है जिसके सेवन से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। आप आंवले को चटनी, मुरब्बा या आचार के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जीरे का पानी
जीरे का पानी वजन कम करने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। एक ग्लास पानी में दो चम्मच जीरा डालकर उसे 10 मिनट तक उबाल लीजिए और इसके बाद आंच से उतारकर इसे ठंडा कर पी लीजिए। यह पानी वजन कम करने का सबसे कारगर उपाय है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मेथी
एंटिऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मेथी मेटाबॉलिज्स को बेहतर बनाने का काम करती है। वजन कम करने के लिए मेथी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। मेथी के साथ इसके पत्ते भी वजन कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। मेथी के पत्तों में डायट्री फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन को मजबूत कर वजन कम करने में मददगार होता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिफला
त्रिफला शब्द का मतलब है 'तीन फल। हरड, बेहड और आंवला से मिलकर त्रिफला बनता है। इसका सेवन  वजन कम करने के साथ बैली फैट घटाने में मदद करता है। इसके अलावा त्रिफला इस्तेमाल कब्ज की समस्या में भी लाभदायक होता है। इसके लिए आपको एक चम्मच त्रिफला को एक कप गर्म पानी में 10 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में इसे पी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दालचीनी और शहद
दिन में तीन बार गर्म पानी के साथ शहद और दालचीनी के सेवन से वजन कम होता है। सबसे पहले इस ड्रिंक को सुबह लें, दूसरी बाद नाश्ते के बाद और तीसरी बार रात को सोने से पहले इसे पीएं। इस पानी के सेवन से शरीर से धीरे-धीरे फैट घटता जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें