फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: लंच या डिनर में तैयार करें दही वाली भिंडी की सब्जी, सब पूछेंगे रेसिपी

Wed, 30 Mar 2022 11:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ladyfinger
रोज के खाने में नया स्वाद लाना चाहती हैं तो इस बार लंच या डिनर में तैयार करें दही वाली भिंडी की सब्जी। रेस्टोरेंट वगैरह में करी वाली भिंडी की सब्जी मिलती है। लेकिन अब आप इसे घर में बनाकर तैयार कर सकती है। भिंडी की सब्जी को दही की करी में बनाकर तैयार किया जाता है। जिससे ये बेहद स्वादिष्ट और क्रिस्पी बनकर तैयार होती हैं। तो चलिए जानें कैसे बनेगी दही वाली भिंडी की सब्जी।
विज्ञापन

2 of 5
दही - फोटो : अमर उजाला
दही वाली भिंडी की सब्जी बनाने की सामग्री
भिंडी 250 ग्राम, प्याज एक, दो टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्ची दो, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, हींग, जीरा, गरम मसाला, एक कप ताजी दही, नमक स्वादानुसार, तेल तीन से चार चम्मच, पानी आवश्यकतानुसार।
विज्ञापन

3 of 5
ladyfinger
दही वाली भिंडी की सब्जी बनाने की विधि
भिंडी को सबसे पहले धोकर अच्छी तरीके से सुखा लें। फिर इसके लंबे टुकड़े काटकर रख लें। आप चाहें तो इन कटी हुई भिंडियों के ऊपर नींबू का रस छिड़क सकती हैं। इससे ये लसलसापन नहीं छोड़ेंगी। अब किसी पैन को गैस पर रखें और तेल डालकर गर्म करें। 

4 of 5
bhindi ki sabzi - फोटो : instagram
जब तेल गर्म हो जाए तो कटी हुई भिंडियों को इसमे डालकर मध्यम आंच पर तेल में पांच से सात मिनट के लिए पकाएं। सारी भिंडियों को तेल में पकाकर बाहर निकालकर रख लें। अब किसी दूसरे पैन में तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमे जीरा चटकाएं, साथ में हींग और बारीक कटा प्याज डालकर चलाएं। जब तक कि प्याज हल्के गुलाबी रंग के ना हो जाएं। अब इस पके हुए प्याज के साथ हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhindi
साथ में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालें। धीमी आंच पर इन सारे मसालों को भूनने के साथ ही थोड़ा सा पानी डालें। जिससे कि मसाले जले नहीं। अब इन मसालों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे फेंटी हुई दही डालें। दही डालते समय गैस की आंच को बंद कर दें। अब इस दही वाले मसाले में नमक स्वादानुसार डालें और चलाएं। साथ में तेल में पकी भिंडी को भी डाल दें। थोड़ी देर पकाने के बाद इसमे कसूरी मेथी को हाथों पर रगड़कर मिला दें। एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार स्वादिष्ट दही वाली भिंडी की सब्जी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें