फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: ईद पर मेहमानों के लिए तैयार करें ये खास मिठाइयां, आसान है रेसिपी

Fri, 29 Apr 2022 11:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ईद की मिठाइयां - फोटो : Istock
Eid Special Sweet Dishes: इस साल 3 मई को ईद मनाई जा रही है। ईद का नाम आते ही सेवइयां और लजीज पकवान याद आते हैं। रमजान के पाक महीने के अंत में जब ईद का चांद निकलता है तो घरों में जश्न का माहौल बन जाता है। ईद के मौके पर रिश्तेदार, दोस्त और प्रियजन एक दूसरे के घर जाते हैं, ईद मिलते हैं। इस दौरान घरों में तरह तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। लोग ईद की पार्टी का भी आयोजन करते हैं। ऐसे में अगर इस बार ईद में आप भी कुछ खास व्यंजनों के साथ रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ ईद का त्योहार मनाना चाहते हैं तो खास रेसिपीज को अपने दावत में शामिल करें। यहां ईद में मेहमानों को सर्व करने के लिए कुछ लजीज मिठाइयों की रेसिपी बताई जा रही है। ये अलग अलग तरह की मिठाई आसानी से बन जाएगी और खाने वाला भी तारीफ करेगा। ईद में इन रेसिपीज से बनाएं लजीज मिठाई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कश्मीरी हलवा की सामग्री - फोटो : iStock
कश्मीरी हलवा की सामग्री

1 कप ओट्स, आधा कप चीनी,2 कप दूध, देसी घी, हरी इलायची पाउडर, केसर,काजू, बादाम और किशमिश
विज्ञापन

3 of 7
कश्मीरी हलवा - फोटो : social media
कश्मीरी हलवा बनाने की विधि

स्टेप 1- एक  नॉनस्टिक पैन में घी गर्म करके उसमें ओट्स को धीमी आंच पर रंग बदलने तक भूने। 
स्टेप 2- एक पैन में दूध और चीनी मिलाकर उबाल लें। दूध पूरी तरह से उबल जाए तो उसमें फ्राई किया हुआ ओट्स मिलाकर लगातार चलाते रहें। 
स्टेप 3- अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर और एक चम्मच घी और डाल लें। 
स्टेप 4- अब हलवे में केसर मिलाकर तब तक चलाएं जब तक इसके रंग में फर्क न दिखने लगे।
स्टेप 5- अब गैस बंद करके हलवा उतार लें। ऊपर से फ्राइड काजू और किशमिश से गार्निश करें।

कश्मीरी हलवा तैयार है, गर्मागर्म सर्व करें।

4 of 7
केसरी श्रीखंड - फोटो : Pixabay
केसरी श्रीखंड की सामग्री

थोड़ा सा केसर, एक कप ठंडा दूध, 500 ग्राम दही, चीनी पाउडर, इलायची पाउडर, गार्निशिंग के लिए ड्राई फ्रूट 
विज्ञापन

5 of 7
केसरी श्रीखंड - फोटो : Pixabay
केसरी श्रीखंड बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- केसर को कुछ घंटों के लिए दूध में भिगोकर रख दें। 
स्टेप 2- अब दही, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर दूध को अच्छे से मिला लें।
स्टेप 3- श्रीखंड तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। 
स्टेप 4- फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। बाद में सर्व करें। 
विज्ञापन

6 of 7
खजूर बर्फी - फोटो : pixabay
खजूर बर्फी बनाने के लिए सामग्री

400 ग्राम खजूर, कटा हुआ बादाम, सूखे अंगूर, खसखस, कद्दूकस किया हुआ नारियल, इलायची पाउडर, देसी घी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खजूर बर्फी - फोटो : pixabay
खजूर बर्फी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- एक कड़ाही में धीमी आंच पर खसखस को भूने। खजूर को मिक्सी में पीस लें।
स्टेप 2- अब सभी ड्राई फ्रूट्स को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें।
स्टेप 3- ड्राई फ्रूट्स में कद्दूकस किया हुआ नारियल और इलायची पाउडर मिला लें।
स्टेप 4- सबसे आखिरी में पिसे हुए खजूर को इसमें डालकर अच्छे से मिलाते हुए दो-तीन मिनट पकाएं।
स्टेप 5- एक ट्रे में इस मिश्रण को निकालकर फैला लें। अब चकोर काट कर ऊपर से भुना हुआ खसखस छिड़कें।

खजूर बर्फी तैयार है। कुछ देर ठंडा होने के बाद सर्व करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें