बाजार में मिलने वाली सेव की नमकीन तो जरूर हर किसी को पसंद होगी। लेकिन इसे घर में बनाना लोगों को मुश्किल लगता है। क्योंकि बाजार में ज्यादातर सेव मशीन से बनते हैं। ऐसे में हर किसी के पास सेव बनाने वाली नमकीन का होना मुमकिन नही है। अगर आप भी सोचती हैं कि बिना मशीन के सेव की नमकीन कैसे तैयार करें। तो ये रेसिपी बस आपके लिए ही है। बिना मशीन के भी बाजार जैसा सेव बनाकर तैयार किया जा सकता है। बस इस विधि की जरूरत है। तो चलिए जानें क्या है बिना मशीन के सेव बनाने की विधि।
विज्ञापन
2 of 5
बेसन
- फोटो : istock
सेव बनाने की सामग्री
एक कप बेसन, एक चुटकी बेकिंग सोडा, थोड़ी सी हींग, एक चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल, पानी आवश्यकतानुसार।
विज्ञापन
3 of 5
बेसन
सेव बनाने की विधि
एक बड़े बाउल में बेसन को छान लें। जिससे कि इसमे किसी तरह की गुठलियां ना रह जाएं। फिर इस बेसन में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। साथ में अजवाइन को डालें। अजवाइन डालने से पहले हथेली पर ही इसे रगड़ लें। जिससे कि अजवाइन थोड़ा सा महीन हो जाए। नमक स्वादानुसार और हल्दी आधा चम्मच डालकर मिक्स करें। इस बेसन के मिक्सचर में एक चुटकी हींग डाल दें। पानी डालकर बेसन को गूंथ लें। इस बेसन को थोड़ा नर्म ही गूंथे। जिससे कि सेव बनाते समय ज्यादा दिक्कत ना हो।
4 of 5
सेव
- फोटो : Social Media
थोड़े-थोड़े भाग में इस बेसन के गुंथे आटे को बांट लें। छोटी लोईयां सेव बनाने के लिए आसान रहेंगी। अब गैस पर कड़ाही चढ़ाए और इसमे तेल डालें। जब ये तेल गर्म होने लगे तो कद्दूकस या ग्रेटर को लें। इस कद्दूकस पर बेसन के आटे की लोई को रखकर हल्के हाथों से मसलें। क़ड़ाही की आंच को थोड़ा धीमा ही रखें। जिससे कि सेव जले नहीं और सुनहरा होकर तल सकें।
अगर आप महीन सेव बनाना चाहती हैं तो ग्रेटर या कद्दूकस के पतले वाले हिस्से को इस्तेमाल में ले आएं। वहीं अगर आप मोटा सेव बनाना चाहती हैं तो मोटे वाले हिस्से की तरफ से बेसन से कद्दूकस करें। बस तेल में जाते ही इन्हें तेज आंच कर गोल्डन ब्राउन तलकर निकाल लें। तैयार हैं स्वादिष्ट सेव। इसे आप नमकीन का रूप दें या फिर ऐसे ही खाएं। ये दोनों तरीके से चाय के साथ अच्छी लगती हैं।