फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturhi 2022: गणपति बप्पा को लगाएं चॉकलेट मोदक का भोग, बनाने की विधि है आसान

Fri, 19 Aug 2022 04:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Modak - फोटो : Istock
गणेश चतुर्थी का त्योहार नजदीक है। हर साल की तरह इस साल भी लोग पूरे उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाने की तैयारियां कर रहे हैं। महाराष्ट्र के साथ ही गणेश उत्सव पूरे देश में जोरों शोरों से मनाया जाता है। भगवान गणपति को मोदक का भोग लगाया जाता है। अगर आप भी घर में पधारे बप्पा जी को मोदक का भोग लगा रही हैं। तो इस बार चॉकलेट वाले मोदक बनाकर ट्राई करें। वैसे भी घर में हर दिन अलग भोग बनाकर लगाने की परंपरा है। ऐसे में चॉकलेट मोदक बिल्कुल अलग सी रेसिपी हो जाएगी। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें चॉकलेट वाले मोदक।
विज्ञापन

2 of 4
modak recipe at home - फोटो : Social media
चॉकलेट मोदक बनाने की सामग्री
वैसे तो बाजार में गणेश उत्सव के नजदीक आते ही तरह-तरह के मोदक भगवान को भोग लगाने के लिए मिलने लगते हैं। लेकिन अपने गणपति बप्पा को अपने हाथ से बने मोदक का भोग लगाने में ज्यादा ही आनंद मिलता है। चॉकलेट मोदक बनाने के लिए जरूरत होगी। एक कप चावल का आटा, आधा कप मैदा, दो से तीन चम्मच देसी घी, एक चुटकी नमक। साथ में भरावन के लिए जरूरत होगी एक कप खोवा, आधा कप चीनी, आधा कप चॉकलेट चिप्स या फिर चॉकलेट घिसी हुई, साथ में चाहिए चॉकलेट सॉस।
विज्ञापन

3 of 4
Modak - फोटो : Istock
चॉकलेट मोदक बनाने की सामग्री
चॉकलेट मोदक बनाने के लिए सबसे किसी कड़ाही में खोवे को हल्का सा भून लें। फिर इसमे चॉकलेट चिप्स या फिर घिसी हुई चॉकलेट के साथ चीनी मिला कर रख लें। अब खोवे के साथ बने इस मिश्रण को एक किनारे रख दें। और मोदक बनाने की तैयार करें। 
विज्ञापन

4 of 4
मोदक - फोटो : amar ujala
मोदक बनाने के लिए चावल के आटे को मैदे के साथ मिक्स करें। फिर इस मिश्रण में देसी घी मोयन बनाकर डाल दें। इस चावल और मैदे के मिश्रण को गूंथ ले। लड्डू के मिश्रण को गूंथकर कुछ देर के लिए सेट होने दें। दस से पंद्रह मिनट बात इस आटे की लोई बना लें। इन लोई को गोल आकार देकर भरने की जगह बनाएं। फिर इसमे चॉकलेट और खोवे के बने बैटर को भरकर अच्छी तरह से बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें