फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: इस तरह बनाएंगी आलू या पनीर के परांठे तो एक भी नहीं फटेंगे

Mon, 12 Dec 2022 02:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
paratha
सर्दियों के मौसम में पराठे खाने का मजा ही अलग होता है। आलू, मूली, पनीर, मटर, गोभी भरवां पराठों की लंबी लिस्ट होती है। जिसका स्वाद लगभग हर किसी को पसंद आता है। लेकिन स्टफ्ड पराठे बनाना जितना आसान लगता है। असल में ये बनाते समय उतने आसान लगते नही है। अक्सर महिलाओं की शिकायत रहती है कि पराठे भरते समय या बेलते समय फट जाते हैं। जिससे सारी स्टफिंग बाहर आ जाती है। अगर आपके साथ ही ऐसा ही कुछ होता है तो पराठा बनाते समय इन छोटी टिप्स को फॉलो करें। जिसकी मदद से आपका एक भी पराठा फटेगा नहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
aloo - फोटो : iStock
आटा गूंथते समय रखे ध्यान
भरवां पराठे बनाते समय गूंथा आटा बिल्कुल परफेक्ट होना चाहिए। ना ही बहुत मुलायम और ना ही बहुत कड़ा। एक कप गेंहू के आटे के साथ आधा कप मैदा मिलाकर बनाने से आटा बिल्कुल अच्छे से गुंथा हुआ बनकर तैयार होता है। साथ ही इस आटे में तेल या घी डालें और एक चौथाई चम्मच नमक। हल्के से गुनगुने पानी की मदद से आटे को गूंथकर करीब 15 मिनट के लिए रख दें। 
विज्ञापन

3 of 5
परांठा - फोटो : pixabay
फिलिंग को बनाएं परफेक्ट
आलू या फिर मटर का भरावन तैयार कर रही हैं। तो ध्यान रहे कि उबालने के बाद सब्जियों का पानी बिल्कुल अच्छी तरह से छन गया हो। अगर सब्जियों में पानी रह गया है उसे मैश करने से पहले पैन में डालकर हल्का सा भून लें। जिससे कि सारा मॉइश्चर निकल जाए। फिर सब्जियों को मैश करें। 

4 of 5
आलू - फोटो : Istock
तापमान हो सही
चाहती हैं कि परांठे फटे नहीं तो स्टफिंग को भरते समय तापमान का ध्यान रखें। कभी भी भरावन सामान्य तापमान से ठंडा या गर्म ना हो। नहीं तो पराठे बेलते समय ही टूट जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
parantha
इसके साथ ही स्टफिंग भरते समय इसे रोटी के हिसाब से ही रखें। जरूरत से ज्यादा भरने से भी पराठा फट जाता है। इसलिए केवल एक बॉल के बराबर मात्रा में ही भरावन भरें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें