फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: पितरों के लिए श्राद्ध में बना सकते हैं ये मिठाई, नोट कर लें रेसिपी

Sun, 18 Sep 2022 10:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पितृ पक्ष 2022 - फोटो : amar ujala
Sweet Dishes for Shradh Prasad: पितृ पक्ष चल रहे हैं। पितृ पक्ष हिंदू आस्था से जुड़ा ऐसा पवित्र माह है, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए उनके परिजन श्राद्ध और पिंड दान करते हैं। माना जाता है कि श्राद्ध और पिंड दान करने से पूर्वजों की आत्मा को दुखों से मुक्ति मिल जाती है और वह मोक्ष को प्राप्त करते हैं। पितृ पक्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से शुरू होती है। इस बार 25 सितंबर तक पितृ पक्ष हैं। ऐसे में जो लोग अपने पितरों के पिंड दान करने वाले हैं, उनको कई सारे नियमों का पालन करना होगा। पिंड दान के समय पितृ धरती पर आते हैं और अपने वंशज को आशीर्वाद देते हैं। एक मौके पर श्राद्ध के दिनों में परिजन अपने पूर्वजों के मनपसंद पकवान बनाते हैं और उन्हें खुश करने के लिए अर्पित करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पूर्वजों की आत्मा का संतुष्ट करना चाहते हैं तो मीठा बनाकर उनके लिए भोग या ग्रास निकालें। मीठे में आप लजीज ड्राई फ्रूट की खीर बना सकते हैं, जिसे प्रसाद के दौर पर पितरों को अर्पित कर सकते हैं। ये रही ड्राई फ्रूट की खीर बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 5
ड्राईफ्रूट्स - फोटो : iStock
ड्राई फ्रूट खीर बनाने के लिए सामग्री

दो लीटर दूध, एक कप दूध पाउडर, एक बड़ा चम्मच घी, आधा कप चीनी, एक कप काजू, आधा कप बादाम, दो चम्मच किशमिश, थोड़ा सा पिस्ता, एक चम्मच चिरौंजी, चुटकी भर केसर, चुटकीभर इलायची पाउडर।
विज्ञापन

3 of 5
ड्राई फ्रूट खीर बनाने की रेसिपी - फोटो : istock
ड्राई फ्रूट खीर बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- एक पैन में काजू और बादाम तक तक ड्राई रोस्ट करें, जब तक वह थोड़ा क्रंची न हो जाए।

स्टेप 2- उसके बाद इसे ठंडा करके ग्राइंडर में पीस लें।

स्टेप 3- अब एक पैन में घी गर्म करके उसमें दूध पाउडर और 3/4 कप दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

4 of 5
खीर की रेसिपी - फोटो : iStock
स्टेप 4- बीच-बीच में दूध चलाते रहें। जब दूध सूखने लगे तो समझ जाइए कि आपका मावा तैयार है।

स्टेप 5- अब एक कढ़ाई में बचा हुआ दूध और केसर मिलाकर एक उबाल आने तक गर्म करें। फिर पिसा हुआ ड्राई फ्रूट्स मिला लें।

स्टेप 6- धीमी आंच पर लगभग 7-8 मिनट पकाएं और फिर तैयार मावा भी दूध में मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्राईफ्रूट्स की खीर - फोटो : iStock
स्टेप 7- अब चीनी डालकर धीमी आंच पर दूध को गाढ़ा होने दें।

स्टेप 8- तब तक एक पैन में घी डालकर गर्म करें। फिर काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी मिलाकर क्रंची होने तक रोस्ट करें।

स्टेप 9- खीर तक क्रीमी होने लगे तो उसमें रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और इलायची पाउडर डालकर कुछ देर ढककर पकाएं।

आपकी ड्राई फ्रूट्स की खीर तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें