फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: घर में बनाकर रखें ये अलग तरह का सब्जी मसाला, बढ़ जाएगा रोज के खाने का स्वाद।

Fri, 01 Apr 2022 12:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sabji - फोटो : Istock
रोज की सब्जी के स्वाद को बढ़ाना है तो इस तरह से बने सब्जी मसाले को अपने फ्रिज में रखें। तीन से चार दिन तक चल जाने वाले इस मसाले से हर तरीके की सब्जी के स्वाद को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसकी मदद से सब्जी भी फटाफट बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए जानें कैसे बनाया जाएगा ये स्वादिष्ट सब्जी मसाला। आगे की स्लाइड में जानें बनाने की रेसिपी। 
विज्ञापन

2 of 5
sabji - फोटो : Istock
सब्जी मसाला बनाने की सामग्री
लहसुन की छह से सात कलियां, मूंगफली के दाने आधा कप, लाल मिर्च पाउडर दो चम्मच, धनिया पाउडर एक चम्मच, तिल एक चम्मच, जीरा पाउडर एक चम्मच, सौंफ एक चम्मच। आप चाहें तो इस मसाले में हल्दी भी मिला सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
coriander
सब्जी मसाले की बनाने की विधि
सब्जी मसाले को बनाने का तरीका बेहद आसान है। साथ ही ये फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। इसे आप चाहें तो किसी सब्जी के भरावन के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नहीं तो इसे ऐसे ही सब्जी भूनते समय इस्तेमाल करें। सब्जी मसाले की इस नई विधि को बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को मिक्सी में डाल लें। 

4 of 5
saunf
मूंगफली के दाने को भूनकर इसका छिलका निकाल कर रख लें। अब मूंगफली के दाने के साथ मिक्सी के जार में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, तिल, जीरा और सौंफ को डालें। साथ में लहसुन की कलियों को भी मिक्सी के जार में डालकर मिक्सी चलाएं। इन सारे मसालों को एक साथ अच्छी तरह से पीस लें। पीसने के बाद किसी कटोरी या बर्तन में निकालकर रख लें। इस मसाले को किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सब्जी - फोटो : Istock
ये मसाला तीन से चार दिनों तक फ्रिज में रहने पर चल जाता है। बस सब्जी बनाते समय इसे सब्जी में डालकर भूनें। बस अलग सी सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें