फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe Of The Day: अलग रेसिपी से बनाएं आलू-टमाटर की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

Sun, 02 Oct 2022 11:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आलू का झोल की रेसिपी - फोटो : istock
Aloo Tamatar Ka Jhol Recipe: भारतीय घरों में आलू की सब्जी ऐसी सामान्य सब्जी है, जो किसी भी मौके पर बनाई जा सकती है। अधिकतर बच्चों को आलू पसंद होता है। वह सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं लेकिन आलू की तरह तरह की सब्जियों को वह आसानी से खा लेते हैं। महिलाओं के लिए भी आलू की सब्जी बनाना बहुत ही आसान लगता है। आम दिनों में आलू की भुजिया, आलू टमाटर या आलू मटर की सब्जी झटपट तरीके से बना सकते हैं। लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास के बाद अगर आप आलू टमाटर की सब्जी का स्वाद लेना चाहते हैं और नवमी या दशहरा के दिन आलू की लजीज सब्जी खाना चाहते हैं तो आलू का झोल बनाएं। यहां आलू का झोल बनाने की रेसिपी दी जा रही है। ये रही लजीज आलू का झोल बनाने की आसान और झटपट वाली विधि।
विज्ञापन

2 of 5
झटपट आलू उबालने के टिप्स - फोटो : Istock
आलू का झोल बनाने के लिए सामग्री

चार मध्यम आकार के आलू, टमाटर, प्याज, लहसुन, अदरक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, मेथी दाने, गरम मसाला, घी और नमक
विज्ञापन

3 of 5
आलू को टुकड़ों में काटें - फोटो : Istock
आलू का झोल बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- आलू को छीलकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 2- प्याज को महीन काट लें और अदरक व लहसुन का पेस्ट बना लें।
स्टेप 3- एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें जीरा और मेथी भूनें।
स्टेप 4- अब अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाकर भूरा होने तक तल लें।

4 of 5
सब्जी की ग्रेवी - फोटो : istock
स्टेप 5- जब अदरक लहसुन का पेस्ट घी छोड़ने लगे तो कटा हुआ प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
स्टेप 6- इस मिश्रण में हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और हल्का भूनें।
स्टेप 7- इसके बाद टमाटर के टुकड़े मिलाकर हल्की आंच पर दो मिनट बंद करके सब्जी पकाएं।
स्टेप 8- जब टमाटर पक जाए और घी छोड़ने लगे तो एक कप पानी मिलाकर कटे हुए आलू कढ़ाई में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलू टमाटर का झोल - फोटो : Istock
स्टेप 9- लगभग पांच-सात मिनट हल्की आंच पर आलू को ढककर पकाएं।
स्टेप 10- फिर एक कप पानी और मिलाकर आलू को नरम होने दें।
स्टेप 11- ऊपर से गरम मसाला मिलाकर दो मिनट और पकने दें। फिर हरा धनिया से गार्निश करें।

लजीज आलू का झोल तैयार है। रोटी या चावल के साथ सर्व करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें