फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breakfast Dish: सब्जी-रोटी खाने से हो गए हैं बोर, आसान तरीके से घर पर बनाएं मसाला पराठा

Fri, 24 Feb 2023 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 भारतीय घरों में पराठा एक ऐसी डिश है जिसे लोग नाश्ते में बड़े चाव के खाते हैं। कभी आलू के पराठे तो कभी गोभी के, पराठे तो पनीर के भी काफी लजीज लगते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
आसान तरीके से घर पर बनाएं मसाला पराठा - फोटो : Istock
Breakfast Dish: अक्सर ऐसा होता है कि हम हर रोज वही रोटी सब्जी खाते-खाते बोर हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको इसकी जगह एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। हम बात कर रहें हैं मसाला पराठा की। जिसे आप घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं। भारतीय घरों में पराठा एक ऐसी डिश है जिसे लोग नाश्ते में बड़े चाव के खाते हैं।

कभी आलू के पराठे तो कभी गोभी के, इतना ही नहीं पराठे तो पनीर के भी काफी लजीज लगते हैं। पर अगर इनसे भी मन भर जाए तो आप मसाला पराठा बना सकते हैं। ये खाने में जितना टेस्टी और अलग होगा उतना ही इसे बनाना आसान होता है। तो आप अगर रोज एक जैसा नाश्ता करते-करते बोर हो गए हैं और पराठे की वैराइटीज में भी कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आइए आपको इसकी आसान विधि बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मसाला पराठा बनाने के लिए सामग्री
मसाला पराठा बनाने के लिए सामग्री
  • आटा – 1 कप
  • बेसन – 1 कप
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • अजवाइन – 1 टी स्पून
  • अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून
  • हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
  • तेल – जरूरत के मुताबिक
  • नमक – स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 5
विधि - फोटो : iStock
विधि

मसाला पराठा बनाने के लिए एक बाउल में आटा और बेसन छान कर मिक्स करें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च के साथ जीरा, अजवाइन, हींग, कसूरी मेथी, बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक आटे के मिक्चर में मिला दें।

4 of 5
विधि - फोटो : iStock
पराठे को खस्ता बनाने के लिए इसमें एक चम्मच तेल डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे अच्छे से गूंथ लें। अब इसे ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधि - फोटो : istock
आधे घंटे के बाद इसे एक बार फिर से अच्छे से गूंथ लें। अब इसकी लोइयां तैयार करके तवे को गर्म करने रख दें। इस के बाद लोइ का गोल या तिकोना पराठा बेल लें। अब तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें। पराठे को सुनहरा होने तक सेकें। अब इसी तरह बाकी पराठे भी सेंक लें। इसे चाय के साथ हरी चटनी और केचअप के साथ सर्व करें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें