Recipe Of The Day : भारतीय घरों की रसोई में लगभग रोजाना ही दाल चावल पकता है। दाल -चावल ऐसा भोजन है, जो देश भर में खाया जाता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग अलग अलग ढंग से दाल बनाते हैं और रोजाना वाले खाने में शामिल करते हैं। दाल सेहत के लिए अच्छी भी होती है और बजट के अंदर भी। कई लोग तो बिना दाल के भोजन को अधूरा मानते हैं। हालांकि रोज रोज दाल खाने से हो सकता है कि लोग बोर भी महसूस करने लगे। दाल की कई वैरायटी हैं, जैसे तोर दाल, चना दाल, मूंग दाल, मसूर दाल आदि। रोजाना एक जैसी दाल खाने वाले दाल की अलग अलग वैरायटी बनाकर भोजन को बोरियत से बचाते हैं लेकिन दाल की प्रकार को बदलने के साथ ही आप उसके स्वाद में बदलाव ला सकते हैं। इससे रोजाना ही दाल कुछ अलग स्वाद की लगेगी और खाने का मजा दोगुना हो जाएगा। दाल के स्वाद में बदलाव चाहते हैं तो कुछ आसान तरीकों से दाल को ट्विस्ट दें। दाल बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। दाल का स्वाद भी बदल जाएगा और खाना रोज से अलग भी होगा। यहां दाल का स्वाद बदलने के कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं।