Dal Bati : जब भी राजस्थान का नाम जहन में आता है तो वहां के कल्चर, रहन-सहन, खान पान और रेगिस्तान की तस्वीरें नजरों के सामने घूमने लगती हैं। राजस्थान अपने खान-पान की वजह से काफी चर्चा में रहता है। अगर वहां कि खास डिश की बात करें तो दाल बाटी चूरमा को हर कोई पसंद करता है। वैसे तो राजस्थान के हर घर में दाल बाटी चूरमा बनाया जाता है, पर अब इसका क्रेज देश भर के साथ-साथ विदेशों में देखा जाता है।
अक्सर जब हम बाटी बनाते हैं तो या तो ये कच्ची रह जाती है या फिर इतनी टाइट हो जाती है, जिसे खाना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इसी परेशानी का सामना करती हैं, तो इसका आज हम आपको इसका हल बताएंगे। दरअसल, आज हम आपको बाटी बनाने के कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप बिल्कुल राजस्थान के जैसी बाटी बना पाएंगी।