फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dal Bati Tips : दाल बाटी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, खाकर हर कोई चाटता रह जाएगा उंगलियां

Sun, 28 Apr 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको बाटी बनाने के कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप बिल्कुल राजस्थान के जैसी बाटी बना पाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 5
jaipur food
Dal Bati : जब भी राजस्थान का नाम जहन में आता है तो वहां के कल्चर, रहन-सहन, खान पान और रेगिस्तान की तस्वीरें नजरों के सामने घूमने लगती हैं। राजस्थान अपने खान-पान की वजह से काफी चर्चा में रहता है। अगर वहां कि खास डिश की बात करें तो दाल बाटी चूरमा को हर कोई पसंद करता है। वैसे तो राजस्थान के हर घर में दाल बाटी चूरमा बनाया जाता है, पर अब इसका क्रेज देश भर के साथ-साथ विदेशों में देखा जाता है।

अक्सर जब हम बाटी बनाते हैं तो या तो ये कच्ची रह जाती है या फिर इतनी टाइट हो जाती है, जिसे खाना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इसी परेशानी का सामना करती हैं, तो इसका आज हम आपको इसका हल बताएंगे। दरअसल, आज हम आपको बाटी बनाने के कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप बिल्कुल राजस्थान के जैसी बाटी बना पाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Flour Mixture - फोटो : istock
आटे का रखें ध्यान

बाटी बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि इसका आटा नर्म ना हो। बाटी का आटा जितना टाइट होगा, आपकी बाटी उतनी ही अच्छी बनेगी। ऐसा करने से बाटी काफी कुरकुरी बनती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ghee - फोटो : Istock
आटा गूंथते समय ना करें घी की कमी

अक्सर लोगों को ऐसा कहते सुना जाता है कि वो ज्यादा घी नहीं इस्तेमाल करते। पर, अगर आप बाटी के लिए आटा गूंथ रहीं हैं तो उसमें घी की मात्रा का अच्छे से ध्यान रखें। घी की वजह से ही ये अंदर से सॉफ्ट बनेगी। 

4 of 5
wheat flour - फोटो : iStock
कुछ देर आटे को ऐसे ही रखें

बाटी बनाने के लिए जब आप आटा गूंथ लें तो इसको कम से कम तीस मिनट ऐसे ही रख दें। तब तक आप दाल की तैयारी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baati
घी में जरूर करें डिप

बाटी का स्वाद घी की वजह से ही काफी बढ़ जाता है। जब ये बन जाए तो इसे घी में जरूर डिप करें। अगर आप गर्मागर्म बाटी को घी में डुबो देंगे तो इससे उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें