फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Make Saag: साग बनाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, ऐसा स्वाद मिलेगा कि बच्चे भी चट कर जाएंगे प्लेट

Mon, 02 Dec 2024 03:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साग बनाते समय स्वाद और पोषण को बनाए रखने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 7
साग बनाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock
Tips To Make Saag: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों की जुबान चटकारे लेने के लिए तैयार हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में बाजार में तमाम सब्जियों के साथ-साथ साग भी मिलने लगता है। ऐसे में देसी खाने के लालच में हर घर में सरसों का साग और मक्के की रोटी तो बनती ही है। लोग इसे सफेद मक्खन, गुड़, मठ्ठा और अचार के साथ काफी चाव से खाना पसंद करते हैं।

वैसे तो साग खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बच्चे इसके नाम से ही मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आपके द्वारा बनाया गया साग न सिर्फ घर के बड़े बल्कि बच्चे भी चाव से खाएं। इन टिप्स को फॉलो करके यदि आप साग बनाएंगी तो बच्चे प्लेट तो चट कर ही जाएंगे, साथ ही में वो इसे दोबारा मांगने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
अच्छे से साफ करें - फोटो : Freepik.com
अच्छे से साफ करें

कई बार जल्दबाजी में लोग साग को साफ नहीं करते हैं, जिस वजह से मिट्टी के कण उसमें रह जाते हैं और साग का स्वाद बिगड़ जाता है। ऐसे में साग को अच्छे से धोएं ताकि मिट्टी, धूल, और कीटनाशक पूरी तरह से निकल जाएं। इसे पानी में थोड़ी देर भिगोकर रखने के बाद धोना अधिक प्रभावी होता है।  
विज्ञापन

3 of 7
बहुत बारीक न काटें - फोटो : Adobe stock
बहुत बारीक न काटें

ज्यादातर लोगों को लगता है साग को मिक्सी में पीसने या फिर उसे महीन काटने से स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। जबकि ऐसा नहीं है। महीन काटने की वजह से साग के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। ऐसे में साग को सही भागों में ही काटें। 

4 of 7
ज्यादातर देर तक न उबालें - फोटो : Adobe stock
ज्यादातर देर तक न उबालें

साग को अधिक देर तक न उबालें, क्योंकि इससे इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।  यदि उबालना जरूरी हो, तो इसे थोड़े समय के लिए धीमी आंच पर पकाएं।  ध्यान रखें कि इस दौरान गैस हल्की ही होनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
ज्यादा मसाले न मिलाएं - फोटो : Adobe stock
ज्यादा मसाले न मिलाएं

साग में ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसे बनाने के लिए हल्के मसालों का उपयोग करें ताकि साग का प्राकृतिक स्वाद बना रहे। सरसों का तेल या घी साग के स्वाद को और बढ़ाता है।  
विज्ञापन

6 of 7
ढक्कन लगाकर पकाएं - फोटो : instagram
ढक्कन लगाकर पकाएं

 साग को ढककर पकाने से इसकी गर्मी बनी रहती है, जिससे जल्दी पक जाता है और पोषण भी बना रहता है। यदि आप इसे खुला पकाएंगे तो इसके पोषक तत्व को खत्म होंगे ही, साथ ही में इसे पकने में काफी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पानी कम रखें और साग ज्यादा - फोटो : instagram
पानी कम रखें और साग ज्यादा

साग बनाते समय ज्यादातर लोग इसमें पानी की मात्रा बढ़ा देते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से साग का स्वाद बढ़ जाता है। जबकि ऐसा नहीं है। ज्यादा पानी की वजह से साग का स्वाद काफी ज्यादा बिगड़ सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें