आज है सकट चौथ का दिन, ऐसे तैयार करें पारंपरिक तिलकुट
- फोटो : instagram
तिलकुट बनाने का सामान
सफेद तिल – 1 कप
गुड़ – ¾ कप
घी – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर
विधि
तिलकुट बनाने के लिए सबसे पहले मोटे तले की कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें सफेद तिल डाल दें। अब आंच को धीमा रखें और तिल को धीरे-धीरे भूनें। बीच-बीच में तिल चलाते रहें ताकि वे बराबर भुनें। जब तिल का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उनमें से चटकने जैसी हल्की आवाज आने लगे, तब समझ लें कि तिल भुन चुके हैं।
अब इन्हें कड़ाही से निकालकर किसी प्लेट में फैलाएं और पूरी तरह ठंडा होने दें, ताकि आगे पीसते समय वे चिपकें नहीं। ठंडे हो चुके तिल को मिक्सर जार में डालें और एक साथ लंबे समय तक न पीसें। मिक्सर को रुक-रुक कर चलाएं, जिससे तिल दरदरे टूटें और उनका पाउडर न बने।
इसी दरदरे तिल में अब कद्दूकस किया हुआ गुड़ और थोड़ी-सी इलायची डालें। स्वाद को संतुलित करने के लिए इस मिश्रण को मिक्सर में सिर्फ एक हल्का सा चक्कर दें, ताकि गुड़ तिल में अच्छी तरह मिल जाए। पारंपरिक तरीके में इसे हाथ से या इमामदस्ते में कूटकर तैयार किया जाता है, जिससे तिल का प्राकृतिक तेल बाहर आता है और तिलकुट की बनावट और स्वाद दोनों बेहतर हो जाते हैं। बस अब ये तिलकुट तैयार है।