How to Make Dal Dhokli At Home: सर्दी के मौसम में अगर कुछ गरम खाने को मिल जाते तो उसकी बात ही अलग होती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे दाल का दूल्हा या फिर दाल ढोकली बनाने का सही तरीका।
विज्ञापन
1 of 6
सर्दी के मौसम में बनाकर खाएं 'दाल का दूल्हा'
- फोटो : instagram
How to Make Dal Dhokli At Home: सर्दियों का मौसम हो और कुछ गरम-गरम खाने का मन हो, तो घर की बनी दाल का दूल्हा या दाल ढोकली खाने का मजा ही अलग होता है। ये व्यंजन सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि पौष्टिक भी होता है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए इसमें मौजूद मसाले और दाल का प्रोटीन बेहद फायदेमंद होते हैं।
कुछ राज्यों में ये व्यंजन काफी लोकप्रिय है। दाल का दूल्हा या ढोकली एक ऐसा पकवान है जिसे परिवार के सभी सदस्य आसानी से पसंद कर लेते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और साधारण सामग्री से इसे घर पर बनाना आसान है। सही तरीके से इसे बनाएं तो इसका स्वाद इतनी परफेक्ट हो जाता है कि चावल, रोटी या अकेले ही खाने में भी मजा आता है।
विज्ञापन
2 of 6
सामग्री
- फोटो : instagram
सामग्री
तूअर की दाल – 1 कप
आटा – 2 बड़े चम्मच
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर
टमाटर
प्याज
हरी मिर्च और अदरक
हींग, तेल या घी – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विज्ञापन
3 of 6
विधि
- फोटो : instagram
विधि
दाल का दूल्हा या दाल ढोकली बनाने के लिए सबसे पहले तूअर की दाल को 1–2 घंटे पानी में भिगो दें। इससे दाल जल्दी गलती है और ढोकली डालने पर पकने में आसानी रहती है। इसके बाद दाल को हल्की आंच पर उबालें और इसमें नमक, हल्दी, बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। चाहें तो थोड़ी हींग भी डाल सकते हैं, जिससे दाल का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
4 of 6
विधि
- फोटो : instagram
जब तक दाल पक रही है तब तक गेहूं के आटे में हल्का नमक डालकर गूंथें और उससे छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। जब दाल उबल जाए तो उबलती दाल में ढोकली को धीरे-धीरे डालें।
विज्ञापन
5 of 6
विधि
- फोटो : instagram
ढोकली डालने के बाद इसे धीमी आंच पर 15–20 मिनट तक पकने दें और बीच-बीच में हल्का हिलाते रहें ताकि ढोकली पक जाए। इस दौरान एक छोटे पैन में तेल या घी गर्म करें और उसमें बारीक कटा टमाटर और प्याज, हींग व लाल मिर्च का तड़का लगाकर दाल और ढोकली में डालें।
अंत में इसमें हरा धनिया काटकर डालें। गरम-गरम दाल का दूल्हा बड़े से कटोरे में डालकर परोसें। बस ध्यान रखें कि ज्यादा देर पकाने से ढोकली सख्त हो सकती है, इसलिए समय का ध्यान रखें।