त्योहार का मौका हो और बात खाने पीने की न हो तो उसका मजा फीका पड़ जाता है। इस बार आपके त्योहार का मजा दोगुना करने के लिए आपको बताते हैं आपके फेवरेट स्टार खास मौकों पर क्या खाना पंसद करते हैं। इतना ही नहीं इस दिन उनकी किचन में क्या खास बनता भी है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानें ईद के दिन सलमान से लेकर हुमा तक कि क्या है खास फूड च्वॉय।
विज्ञापन
2 of 5
हुमा कुरैशी
हुमा बताती हैं कि ईद के मौके पर हम सब भाई-बहन एक साथ इकठ्ठा होते हैं। इस दन सारी ट्रेडिशनल मुस्लिम डिशेज बनती हैं। जहां तक मेरी पसंद की बात हैं तो मुझे कीमा, कलेजी,कोरमा, बिरयानी और शीर कोरमा बेहद पसंद हैं। हुमा कहती हैं कि मेरी मम्मी के हाथ के कीमा परांठा और शीर कोरमा पूरी दुनिया में सबसे अच्छा होता हैं।
विज्ञापन
3 of 5
शबाना आजमी
शबाना कहती हैं कि ईद के दिन उनके घर सारा दिन शीर कोरमा, दही वड़ा, रूह अफजा के साथ खस सर्व किया जाता है। लंच में हैदराबादी बिरयानी के साथ शमी कबाब, फ्राइड दही वाली मिर्ची, हरी मिर्च की चटनी बनाई जाती है।
4 of 5
सलमान खान
फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान बताते हैं कि उनका खानदान बहुत बड़ा हैं और ईद का मौका ऐसा होता हैं जब घर के सब लोग एक साथ मिलकर लंच करते हैं। इस खास दिन हमारे घर सारे दिन मेहमानों का मेला लगा रहता है।
हम अपने दिन की शुरुआत घर में ही नमाज अता करके करते हैं। मम्मी सुबह से ही शीर कोरमा बनाने के लिए बदाम, पिस्ते तोड़ने में लगी रहती हैं। शीर कोरमा की महक पूरे घर में रहती है। सलमान कहते हैं कि इस दिन मम्मी सलमा ट्रेडिशनल बिरयानी भी बनाती हैं।
साकिब सलीम
हम लोग ईद के दिन रोगन जोश, अचारी चिकन, सीख कबाव ,ककोरी कबाब, भेजा फ्रार्ई जरूर खाते हैं। मेरी मम्मी के हाथ की बनाई हुई खीर संसार की सबसे स्वादिष्ट खीर होगी। हालांकि मुझे मटन बिरयानी बेहद पसंद हैं। मम्मी मेरे लिए थोड़ी सी ज्यादा बनाती है।