फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी भुट्टा खाने के बाद न पिएं पानी, वर्ना पड़ जाएंगे लेने के देने

Tue, 09 Jul 2019 06:26 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
corn rainy day
बारिश की पहली बौछार के साथ ठेलों पर कोयले पर सिक रहे भुट्टे देख जीभ ललचाने लगती है। कुछ लोगों को भुना भुट्टा खाना पसंद होता है, तो कुछ चटनी के साथ उबला हुआ भुट्टा चाव से खाते हैं। स्वाद तो इसका बेहतरीन होता ही है साथ ही यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
corn rainy day
बहुत सारे लोगों में भुट्टा खाने के बाद पानी की क्रेविंग होती है, लेकिन शायद वह इस बात से अंजान होते हैं कि ऐसा करना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आगे की स्लाइड्स में जानिए आखिर क्यों भुट्टा खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए...
विज्ञापन

3 of 5
corn rainy day
कई बार आपने देखा होगा भुट्टा खाने के बाद कई लोग पेट फूलने और दर्द की शिकायत करते हैं। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि अक्सर लोग भुट्टा खाने के बाद पानी पी लेेते हैं, जिसका सीधा असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

4 of 5
boil corn
भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से मक्के में मौजूद कार्बोस और स्टार्च पानी से मिल जाते है जिससे पेट में गैस रूक जाती है। जिस वजह से कई बार लोगों को एसिडिटी, पेट फूलना और गंभीर पेट दर्द की शिकायत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Steamed Corn
अगली बार जब कभी भुट्टा खाएं तो ध्यान रखें कि कम से कम 45 मिनट से पहले पानी न पिएं। इसके अलावा मॉनसून के वक्त हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती है। जिस वजह से हमारा शरीर जल्दी ही मौसमी बीमारियों और इन्फेक्शन की चपेट में आ जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें