फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं कसूरी मेथी, आज से ही करें डाइट में शामिल

Tue, 09 Jul 2019 01:24 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kasuri methi
ज्यादातर सभी घरों में कसूरी मेथी का इस्तेमाल खाने में मसाले के तौर पर किया जाता है। इसका प्रयोग खाने में खूशबू के साथ स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह महिलाओं के सेहत के लिए वकदान समान है। आयुर्वेद में कसूरी मेथी को औषधि माना गया है। दुनियाभर में इसे जड़ी बूटी की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। महिलाएं इसे अपनी डाइट में शामिल करके कई तकलीफों को दूर कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
stomach pain woman - फोटो : Social Media
पेट के इंफेक्शन से बचाए 
पेट से संबंधित बीमारियों के लिए कसूरी मेथी कवच का काम करती है। इसलिए इसे अपने खाने का हिस्सा जरूर बनाएं। पेट के साथ-साथ यह हार्ट, गैस्ट्रिक और आंतों की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है।
विज्ञापन

3 of 6
anemia
खून की कमी
महिलाओं में एनीमिया की शिकायत आम है, लेकिन आप इसे अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके ठीक कर सकती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए मेथी को अपनी डाइट में आज ही शामिल करें।कुछ ही दिनों में आपके शरीर में हो रही खून की कमी दूर होगी।

4 of 6
breast feeding
ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के लिए
जो महिलाएं ब्रेस्टफीड कराती हैं उनके लिए भी कसूरी मेथी का सेवन अच्छा रहता है। कसूरी मेथी में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
harmonal imbalance
हार्मोनल चेंज को कंट्रोल
हार्मोनल असंतुलन से हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, जिससे कसूरी मेथी बचाने में भी मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
diabetes
शुगर से बचाव 
मेथी हमें डायबिटीज जैसी भयानक बीमारी से बचाने में भी काम आती है। इसके लिए आपको एक छोटा चम्मच मेथी दाना लेना है और रोज सुबह एक ग्लास पानी के साथ अपनी डाइट में शामिल करना है। ऐसा करने से आपको डायबिटीज में राहत मिलेगी। शोधकर्ताओं का मानना है कि कसूरी मेथी टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड में शुगर के स्तर को कम करता हैा

नोट- यह लेख आपकी जानकारी के लिए साझा किया गया है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें