फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दानगी बढ़ाने से लेकर 'उन दिनों' की तकलीफ दूर करने तक, बड़ा फायदेमंद है यह दाल

Mon, 29 Jan 2018 10:28 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Horse Gram
पोषण से भरपूर कुल्थी दाल के फायदों का जिक्र आयुर्वेद में भी किया गया है। इसमें मौजूद फोसफोरस, कैल्शियम, आयरन और अमीनो एसिड शरीर में स्पर्म काउंट बढ़ाता है। इसलिए जिन पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होता उन्हें नियमित रूप से यह दाल खानी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Horse Gram
कुल्थी दाल खाने से पीरियड्स में होने वाली ब्लीडिंग कम हो जाती है। जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड होता है, उन्हें इसके सेवन से फायदा हो सकता है। गौरतलब है कि इसका तासीर गर्म होता है। लिहाजा, डॉक्टर के परामर्श के बाद ही महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 5
Horse Gram
अगर आप सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं, कुल्थी दाल का गरमा दरम सूप भी आपको राहत पहुंचाएगा। इसके अलावा इस दाल से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

4 of 5
Horse Gram
कुल्थी दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। यह आसानी से पच जाती है। लिहाजा, अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो इस दाल से आपको फायदा होगा। 
(अगली स्लाइड में जानें, किन लोगों को कुल्थी दाल से करना चाहिए परहेज)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Horse Gram
हालांकि, कुल्थी के अनेक फायदे होने के बावजूद प्रेगनेंट महिलाओं, टीबी का इलाज करा रहे मरीजों और वे लोग जो वजन बढ़ाना चाहते हों, उन्हें भूलकर भी इस दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें