जो लोग फिटनेस को लेकर संजीदा रहते हैं, वे आमतौर पर अंडा जब भी खाते हैं उसका पीला भाग यानी जर्दी निकाल देते हैं। लेकिन अगर आप अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाते हैं तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। अंडे के इस इस हिस्से में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Egg Yolk
जर्दी में मौजूद विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और बायोटिन त्वचा को कोमल बनाता है। इसमें मौजूद फैट से आपको एनर्जी देती है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, डी, बी-6, बी-12 और जिंक भी होता है।
विज्ञापन
3 of 4
Egg Yolk
न्यूट्रिशनिस्ट अंशुल जयभरत ने बताया कि अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। प्रोटीन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड गुड कोलेस्ट्रॉल एचडीएल का निर्माण करता है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं।
अंडे के सेवन से शरीर को आवश्यक अमीनो एसिड मिलता है, जिससे स्टैमिना बढ़ता है। विटामिन ए से बाल मजबूत होते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ती है।फॉलिक एसिड एवं विटामिन बी 12 स्तन कैंसर से बचाते हैं। अंडा स्मरण शक्ति बढ़ाता है। सफेद हिस्से में फैट नहीं होता, जिससे वजन नहीं बढ़ता।