बढ़ती है पाचन शक्ति
दही सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत भी दुरुस्त करता है। बैक्टेरिया की मदद से दूध जमाकर इसे बनाया जाता है। इसमें मौजूद बैक्टेरिया शरीर की पाचन शक्ति बढ़ता है। यह आंत को भी साफ करने में कारगर है जिसकी वजह से शरीर के लिए पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में मदद मिलती है। दूध मुकाबले दही को पचाना आसान होता है। इसमें विटामिन बी6, विटामिन बी12, रिबोफेल्विन, कैल्शियम, प्रोटीन मौजूद होता है।