हम सभी जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए अपने खानपान पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि खाने के साथ-साथ आप उसे कैसे बना रहे हैं इसका ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। आज के इस दौर में हमारी किचन के साथ साथ खाना बनाने के तरीके भी बदल गए हैं। जैसे आज किचन में माइक्रोवेव ओवन, ग्रिलर और सैंडविच मेकर जैसी तमाम चीजें अहम हिस्सा बन गई हैं। इस बात में कोई संशय नहीं है कि इन चीजों की मदद से हमारा खाना बनाना आसान हो गया है, लेकिन क्या इन चीजों में बनाए गए खाने में पोषक तत्व होतो हैं?
विज्ञापन
2 of 7
kitchen
- फोटो : social media
वो तो सुना होगा आपने- जरूरी नहीं हर अच्छी दिने वाली चीज अच्छी ही हो। ठीक उसी तरह आपकी किचन में मौजूद लेटेस्ट टेक्नीक की चीजें जो आपको खाना बनाने में मदद करती हैं उनके कई नुकसान भी हैं। जो चीजे हमारी किचन को शानदार लुक दे रही हैं और चुटकियों में हमारा खाना बना रही हैं वो हमारे खाने में से पोषक तत्व तो नष्ट कर ही रही हैं साथ ही हमारे खाने को जहर भी बना रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Kitchen
- फोटो : social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि किचन में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कुकर भी हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है। इसमें खाना पकाने से खाने में से लगभग 90 प्रतिशत पोषत तत्व दूर हो जाते हैं।
4 of 7
kitchen
- फोटो : social media
आपके किचन में कई बरतन एल्युमीनियम धातु के होंगे। बता दें, एल्युमीनियम के बरतन में खाना बनाने से एल्युमीनियम भोजन में मिल जाती है और यह हमारे शरीर में जाकर कई गंभीर बीमारी को पैदा करती है जैसे लिवर की समस्या, किडनी की समस्या और कैंसर आदि।
विज्ञापन
5 of 7
Kitchen
- फोटो : social media
फ्रिज जिसे आप अपनी तमाम परेशानियों को समाधान मानते हैं, वो भी आपकी सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। आप जिस खाने को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रख रही हैं उस खाने को फ्रिज में मौजूद क्लोरो फ्लोरो कार्बन गैस दूषित करती है। इसके अलावा यह खाना हमारी सेहत के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
6 of 7
kitchen cloth
आज लोग घरों में प्लास्टिक के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं, क्योंकि यह देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन इसमें कार्सिनोजेनिक (कैंसर कारक) तत्व होते हैं। इसलिए अगर आप भी इन बरतनों का इस्तेमाल कर रही है तो इसे आज ही फेंक दें।
माइक्रोवेव ओवन ने हमारी लाइफ बहुत सिंपल बना दी है, लेकिन इससे निकलने वाली रेडिएशन हमारे लिए बहुत घातक साबित हो रही है। साथ ही माइक्रोवेव ओवन में फूड्स की पौष्टिकता 60 से 90 प्रतिशत तक कम हो जाती है।