दरअसल, खाने की चीजों को लेकर तो हर बच्चे जिद करते हैं लेकिन कई बार कई तरह के फूड कॉम्बिनेशन बच्चों की सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। इन फूड कॉम्बिनेशंस के कारण बच्चों को पेट दर्द, गैस, कब्ज और डायरिया जैसी समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन से फूड कॉम्बिनेशन अपने बच्चों को न खिलाएं।
फल और योगर्ट
यह फूड कॉम्बो बेहद ही खतरनाक कॉम्बो है। इस कॉम्बो से जिन टॉक्सिन्स का उत्पादन होता है और यह टॉक्सिंस दस साल से कम बच्चों की आंतों को नुकसान पहुंचाता है। कुछ मामलों में इसके कारण सर्दी-जुकाम, साइनस, कफ या और कोई भी एलर्जी होती है। कभी भी अपने बच्चों को फल खिलाने के एक-दो घंटे के बाद ही दही खिलाएं।