फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raita Recipe: इन पांच तरह के रायते से बढ़ाएं खाने का जायका, ये है रेसिपी

Tue, 24 May 2022 06:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रायता - फोटो : Istock
दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। फिर वो चाहे डाइट का ध्यान रखने वाले लोग हो या फिर स्वाद के साथ भोजन का आनंद लेने वाले। हर किसी की थाली में दही जरूर होती है। दही से बने रायते को सभी पसंद करते हैं। ये खाने का स्वाद भी बढ़ा देते हैं। लंच हो या फिर डिनर रायते के बिना थाली अधूरी लगती है। तो चलिए जानें ऐसे पांच तरह के रायते, जो आपके खाने का जायका बढाने का काम करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
raita - फोटो : instagram
प्लेन रायता
दही को झटपट रायते में बदलना है तो प्लेन रायता सबसे आसान है। इसे बनाने के लिए बस जरूरत होगी दही, प्याज, काला नमक, भुना पिसा जीरा, लाल मिर्च पाउडर। दही को फेंट लें अब इसमे बारीक टुकड़े करके प्याज के डालें। इसके साथ लाल मिर्च पाउडर, काला नमक स्वाद के अनुसार, भुना पिसा जीरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ये रायता फटाफट कुछ मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। साथ ही स्वादिष्ट होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
raita - फोटो : iStock
खीरे का रायता
गर्मियों के मौसम में खीरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में खीरे का रायता आप बना सकते हैं। इसके लिए जरूरत होगी कद्दूकस किया हुआ रायता। साथ में भुना पिसा जीरा, चाट मसाला, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर। दही को अच्छी तरीके से फेंटने के बाद इसमे कद्दूकस किया हुआ खीरा मिला दें। फिर इसमे नमक स्वाद के हिसाब से डालें। साथ में भुना पिसा जीरा, चाट मसाला और लाल मिर्च डालकर मिक्स कर लें। तैयार है खीरे का रायता। इसे लंच में सर्व करें। 

4 of 6
raita
लौकी का रायता
लौकी का रायता बनाना भी बेहद आसान है। बस इसके लिए लौकी को कद्दूकस में घिस लें। फिर एक पैन गर्म करें। इस पैन में तेल डालें और उसमे जीरे चटकाएं। साथ में एक चुटकी हींग डालें। अब लौकी के लच्छों को इसमे पका लें। जब ये पक जाएं तो दही को फेंट लें। इस फेंटी दही में पके हुए लौकी के लच्छों को मिलाकर नमक डालें। आप चाहें तो स्वाद के लिए लाल मिर्च का भी प्रयोग कर सकती हैं। बस तैयार है स्वादिष्ट लौकी का रायता। 
विज्ञापन

5 of 6
raita
मिक्स्ड वेजिटेबल रायता
मिक्स्ड वेजिटेबल रायता नॉर्थ इंडिया में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमे खीरा, प्याज, गाजर, टमाटर को छोटे टुकड़ों में काटकर रख लेते हैं। फिर दही को फेंटकर उसमे ये सारी सब्जियों को मिलाएं। साथ में चाट मसाला और नमक डालें। साथ में हरी मिर्ची और हरी धनिया को बारीक काट कर डालें। तैयार है स्वादिष्ट मिक्स्ड वेजिटेबल का रायता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
raita - फोटो : instagram
बूंदी का रायता
बूंदी का रायता बनाने के लिए बाजार से बूंदी खरीद सकती हैं। या फिर इन बूंदियों को घऱ में भी बेसन की सहायता से तैयार करें। दही को फेंट लें और इसमे बूंदी के साथ नमक, हरी मिर्ची, हरी धनिया कटी हुई और साथ में भुने जीरे का पाउडर डालें। इन सबको अच्छी तरह से मिला लें। तैयार है स्वादिष्ट बूंदी का रायता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें