फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में खुद को फिट रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास ड्रिंक्स, पास भी नहीं फटकेंगी बीमारियां

Tue, 23 Jul 2019 11:35 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
cough - फोटो : file photo
मानसून का इंतजार हर किसी को रहता है। यह मौसम भले ही मस्ती, रोमांस और चटपटे व्यंजनों का मजा लेने के लिए बेस्ट हो, लेकिन इस मौसम में जरा सी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है। ये मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है। बहुत सारे लोगों फ्लू और जुकाम हो जाता है। ऐसे में आप कुछ ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर इनका इलाज कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
drinking water
पानी
पानी आपको हाईड्रेड रखने के साथ-साथ आपके शरीर के सारे टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में भी मदद करता है। अगर आपसे ज्यादा पानी नहीं पीया जाता है तो आप पानी में शुगर फ्री फ्लेवर भी शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ice pops - फोटो : social media
बर्फ के गोले
सुनने में ये जरूर अजीब लगता है कि बर्फ के गोले खाकर कोई कैसे अपने फ्लू को होने से रोक सकता है। आपको बता दें कि अमेरिका में ये तरीका काफी फेमस है। विटामिन की कमी और शरीर को डी-हाईड्रेट होने से रोकने के लिए लोग बर्फ के गोलों का सेवन करते हैं, जो 100 प्रतिशत फलों के रस से बने हुए होते हैं।   

4 of 5
चाय
अदरक की चाय
अदरक की चाय को सुपर फूड कहा जाता है। ये जुकाम से पीड़ित लोगों के लिए रामबाण दवा है। अदरक आपको फ्लू के दौरान महसूस होने वाले दर्द से भी राहत पहुंचता है। बहुत सारे लोग पाचन से संबंधित कई रोगों के लिए इस चाय का सेवन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chicken soup - फोटो : instagram
चिकन सूप
चिकन सूप को फ्लू और जुकाम का दुश्मन कहा गया है। चिकन सूप पीने से जुकाम से बहुत जल्दी राहत होती है। 

नोट- अगर आपका जुकाम इन सब उपायों को करके भी एक-दो दिन में ठीक न हो तो आप तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह ले लें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें