फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thekua Making Tips: ठेकुआ बनेंगे एकदम कुरकुरे, बस अपना लें ये टिप्स

Sun, 26 Oct 2025 12:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Thekua Making Tips: अगर आप भी आज ठेकआ बनाने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। तभी ये बनेंगे कुरकुरे और स्वादिष्ट। 
विज्ञापन
1 of 6
ठेकुआ बनेंगे एकदम कुरकुरे, बस अपना लें ये टिप्स - फोटो : Adobe stock
Thekua Making Tips: छठ पूजा, उत्तर भारत और बिहार का एक प्रमुख त्यौहार है, जो अपने अनोखे रीति-रिवाज के लिए जाना जाता है। इस पर्व पर खरना का दिन बहुत खास माना जाता है। खरना के दिन व्रती विशेष रूप से पकवान तैयार करती हैं। इन पकवानों में सबसे अहम है ठेकुआ, जिसे छठ पूजा का अहम प्रसाद बताया जाता है।

ठेकुआ, अपने मीठे और कुरकुरे स्वाद के लिए काफी पसंद किया जाता है। अक्सर लोग इसे बनाते समय ये महसूस करते हैं कि ठेकुआ नरम रह जाता है या इसमें सही कुरकुरापन नहीं आया। ऐसे में अगर आप कुछ आसान टिप्स अपनाएँ, तो आपका ठेकुआ न केवल कुरकुरा होगा बल्कि लंबे समय तक ताज़ा भी रहेगा। आज के खरना पर घर में बने ठेकुआ का स्वाद पूरे परिवार और पड़ोसियों के दिल को भाएगा। तो आइए जानिए इन  टिप्स के बारे में....
विज्ञापन

2 of 6
सही आटा चुनें - फोटो : AdobeStock
सही आटा चुनें

ठेकुआ बनाने के लिए हमेशा गेहूं का बारीक आटा सबसे बेहतर रहता है। अगर आटा मोटा होगा, ठेकुआ पकने पर कठोर रहेगा। थोड़ी सी बाजरा या चोकर डालकर कुरकुरापन और पोषण बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए शुद्ध आटा ही इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
गुड़ का घोल सही हो - फोटो : Adobe stock
गुड़ का घोल सही हो

ठेकुआ बनाने में गुड़ का इस्तेमाल होता है। गुड़ को ठेकुआ बनाने में इस्तेमाल करना है तो उसके लिए हमेशा गुड़ को हल्का गर्म करके पिघलाएं। इससे आटे में आसानी से मिल जाता है और ठेकुआ एकसमान मीठा बनता है।

 

4 of 6
तेल का तापमान ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
तेल का तापमान ध्यान रखें

ठेकुआ बनाते समय ध्यान रखें कि इन्हें मध्यम आंच पर तलें। ध्यान रखें कि आंच बहुत तेज़ होने पर ठेकुआ बाहर से जल सकता है और अंदर कच्चा रह सकता है। इसलिए हमेशा इसे मध्यम आंच पर ही जलें।

 
विज्ञापन

5 of 6
आटे को सही से गूंथना - फोटो : freepik.com
आटे को सही से गूंथना

अब इस आटे को गूंथने का तरीका भी ध्यान रखें। ठेकुआ के लिए कभी भी आटा न ज्यादा नरम न ज्यादा सख्त गूंथें। सही गुंथा हुआ आटा तलते समय टूटता नहीं और कुरकुरा रहता है। वरना हो सकता है कि ठेकुआ टूटने लगें या ज्यादा ही टाइट हो जाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आकार सही रखें - फोटो : Adobe stock
आकार सही रखें

ध्यान रखें कि छोटे ठेकुआ जल्दी और समान रूप से पकते हैं। बड़े ठेकुआ अंदर कच्चे रह सकते हैं। इसलिए इन्हं बनाते समय इनके आकार का ध्यान रखें। छोटे आकार के एकसमान ठेकुआ बनाकर उसे स्टोर करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें