Important Things to Keep in Mind While Making Mushroom: अगर आपको मशरूम बनाना पसंद है तो इसे बनाते समय कुछ बातें ध्यान रखें। ताकि इसका स्वाद दोगुना हो जाए।
विज्ञापन
1 of 7
मशरूम बना रही हैं तो रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Adobe stock
Important Things to Keep in Mind While Making Mushroom: मशरूम न केवल हेल्दी होते हैं बल्कि इनमें प्रोटीन, विटामिन डी और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इनका सही तरीके से क्लीन करना, काटना और पकाना स्वाद को बेहतर बनाता है। अगर आपको मशरूम बनाना पसंद है तो इसे बनाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही तरीका अपनाने पर मशरूम का स्वाद और खुशबू दोगुना हो जाती है।
तो चाहे आप इसे सूप, करी, स्टिर-फ्राई या सैंडविच में इस्तेमाल कर रहे हों, इन छोटी-छोटी ट्रिक्स से मशरूम हमेशा टेस्टी बनता है। तो अगर आप भी मशरूम काफी ज्यादा बनाती हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
अच्छे से साफ करें
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अच्छे से साफ करें
मशरूम को ज्यादा पानी में नहीं धोना चाहिए क्योंकि ये पानी सोख लेते हैं और पकाने पर उनका टेक्सचर खराब हो जाता है। इसके बजाय, हल्की ब्रश या गीली कपड़े से धीरे-धीरे धूल और मिट्टी साफ करें। ये न सिर्फ मशरूम को स्वच्छ रखता है बल्कि उनके प्राकृतिक स्वाद को भी बरकरार रखता है।
विज्ञापन
3 of 7
कटिंग का तरीका सही हो
- फोटो : Adobe stock
कटिंग का तरीका सही हो
मशरूम को बड़े टुकड़ों में काटना सबसे अच्छा होता है। छोटे टुकड़े पकाने पर जल्दी सिकुड़ जाते हैं और उनका रसीला स्वाद कम हो जाता है। बड़े टुकड़े पकने के बाद भी नर्म और जूसी रहते हैं, जिससे डिश का टेक्सचर बेहतर बनता है।
4 of 7
उबाल सकते हैं
- फोटो : istock
उबाल सकते हैं
सूप या करी में मशरूम डालने से पहले हल्का उबाल लें। ये स्टेप मशरूम के स्वाद को बेहतर बनाता है और उन्हें पकाने के लिए तैयार करता है। इसकी वजह से मशरूम की नमी और पोषक तत्व भी बने रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
आंच को रखें सही
- फोटो : Freepik.com
आंच को रखें सही
मशरूम को तेज आंच पर पकाने से ये जल्दी सिकुड़ जाते हैं और उनका स्वाद बिगड़ हो जाता है। मध्यम आंच पर पकाने से मशरूम धीरे-धीरे पकते हैं और उनका प्राकृतिक जूस बरकरार रहता है।
विज्ञापन
6 of 7
कब लगाएं तड़का
- फोटो : Freepik.com
कब लगाएं तड़का
नमक और मसाले हमेशा अंत में डालें। अगर मसाले पहले डाल दिए जाएं तो मशरूम से पानी निकल जाता है और उनका फ्लेवर कमजोर हो जाता है। अंत में मसाले डालने से उनका स्वाद मजबूत और संतुलित रहता है।
हमेशा ताजा मशरूम का इस्तेमाल करें। पुराने मशरूम में नमी कम हो जाती है और उनका स्वाद फीका हो जाता है। ताजा मशरूम न केवल जूसी होते हैं बल्कि पकाने पर उनका टेक्सचर भी बेहतरीन रहता है।